Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के पूर्व मंत्री के घर लगी भीषण आग, पड़ोसियों ने बचाई जान; डाइनिंग रूम में AC की तारों से उठीं लपटें

    Updated: Sun, 24 May 2026 09:51 PM (IST)

    पूर्व निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के हिसार स्थित आवास पर रविवार शाम आग लग गई, जिससे डाइनिंग रूम का सामान जलकर खाक हो गया। परिवार के सभी सदस्य, जिनमें ...और पढ़ें

    हरियाणा के पूर्व मंत्री के घर लगी भीषण आग। फोटो जागरण

    हरियाणा के पूर्व मंत्री के घर लगी भीषण आग। फोटो जागरण

    HighLights

    1. पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के घर आग लगी।

    2. डाइनिंग रूम में शॉर्ट-सर्किट से आग भड़की।

    3. पड़ोसियों की मदद से परिवार सुरक्षित बचा।

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा के पूर्व निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता के आवास पर रविवार सायं एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब उनके घर के पहली मंजिल पर डाइनिंग रूम में अचानक आग भड़क उठी। तेज लपटों ने देखते ही देखते पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

    घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डा. कमल गुप्ता ने घर के पिछले हिस्से से नीचे उतरकर अपनी जान बचाई, जबकि उनकी मां सुशीला (उम्र-99) और पत्नी प्रतिमा गुप्ता ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बालकनी के रास्ते पड़ोसी के घर में पहुंचकर खुद को सुरक्षित किया। पड़ोसियों ने उनकी जान बचाई।

    दमकल विभाग को सायं 4:32 बजे सूचना मिलते ही एक के बाद एक दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 53 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।

    दमकल टीम की ओर से प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण एसी की तारों में शार्ट-सर्किट माना जा रहा है। वहीं प्रतिमा गुप्ता ने भीषण गर्मी और सूर्य की तेज तपिश के चलते बिजली के तारों पर बढ़ते दबाव को भी एक संभावित वजह माना है।

    खबरें और भी