विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रदर्शनकारी किसानों की मदद के लिए आगे आए अभय चौटाला और बेनीवाल खाप, बोले- नहीं दबने देंगे किसान की आवाज

Updated: Mon, 09 Dec 2024 10:57 PM (IST)

इनेलो ने पंजाब के किसानों के समर्थन का ऐलान किया है। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अगर पंजाब के किसानों की ओर से मदद के लिए आह्वान किया गया तो ...और पढ़ें

प्रदर्शनकारी किसानों की मदद के लिए आगे आए अभय चौटाला।
प्रदर्शनकारी किसानों की मदद के लिए आगे आए अभय चौटाला।

HighLights

  1. 'पंजाब के धरनारत किसानों की हरसंभव मदद के लिए तैयार है इनेलो'
  2. 'भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा से सांठ-गांठ कर जीतने वाले चेहरों की जानबूझकर कटवाई टिकट'

जागरण संवाददाता, सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को मीडिया से कहा इनेलो में गरीब, किसान, मजदूर के हितों को प्राथमिकता दी है। एक बार फिर पंजाब के किसानों की मांगों के प्रति इनेलो पूर्ण रूप से उनके समर्थन में है।

किसानों की सभी मांगों के प्रति संवेदनशील है और उनकी हर प्रकार से मदद करने के लिए तत्पर है। यदि पंजाब के धरनारत किसानों की ओर से इनेलो से मदद के लिए आह्वान किया गया तो इनेलो पूरी ताकत से उनकी हरसंभव मदद करेगी।

उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पूरे हरियाणा में इस बार के विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से मुक्त करने का माहौल था मगर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा से सांठगांठ कर कांग्रेस के जीतने वाले चेहरों को जानबूझकर टिकट नहीं दी और उसके परिणामस्वरूप भाजपा को अप्रत्यक्ष तौर पर लाभ पहुंचाते हुए उसे पुन: सत्ता में वापसी का अवसर दिया।

हुड्डा पर साधा निशाना

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पूरे विस चुनावों में भूपेंद्र सिंह हुड्डा केवल इनेलो को ही वोट कटवा पार्टी बताकर टारगेट करते रहे क्योंकि वे जानते थे कि यदि इनेलो सत्ता में आई तो उनके कार्यकाल में किए गए गलत कार्यों की प्राथमिकता से जांच करवाते हुए उन्हें इसके लिए दंडित किया जाता।

किसान आंदोलन में भाग लेगी बेनीवाल खाप

वहीं, नगर की जाट धर्मशाला में बेनीवाल खाप की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता खाप के प्रांतीय प्रधान भरत सिंह बेनीवाल ने की। बैठक में फैसला लिया गया कि सरकार ने अगर किसानों की आवाज को लाठी व गोली से दबाने की कोशिश की तो बेनीवाल खाप किसानों के आंदोलन में पहले की भांति अग्रणी रूप से भाग लेगी और किसानों की मदद करेगी। 

भरत सिंह बेनीवाल ने कहा कि किसानों को अपनी मांगों के लिए दिल्ली जाने से सरकार द्वारा रोकना एक अलोकतांत्रिक कार्रवाई है और यह किसानों के मौलिक अधिकारों का हनन है।

प्रांतीय महासचिव अनिल बेनीवाल व वित्त सचिव सुलतान बेनीवाल ने बताया कि समाज में फैल रही नशाखोरी, भ्रूण हत्या, लीव एंड रिलेशनशिप, विवाह शादियों में फिजूल खर्ची और दान दहेज जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए खाप समाज में जनजागृति अभियान चलाएगी।

यह भी पढ़ें- Bima Sakhi Yojna: ये महिलाएं बनेंगी बीमा सखी, इन दस्तावेजों की रहेगी जरूरत; जानिए सैलरी समेत पूरी डिटेल