Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सलमान खान से है अच्छे रिश्ते, स्टार बनवा दूंगा'; दुष्कर्म के आरोप में घिरे बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 08:02 PM (IST)

    अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि बुढ़िया ने उसे विदेश भेजने का झ ...और पढ़ें

    अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया। (फाइल फोटो)
    अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. चंडीगढ़ के एक होटल में दुष्कर्म करने का आरोप।
    2. वेश्यावृत्ति के झूठे केस में फंसाने की दी धमकी।
    3. पीए के जरिए फ्लैट पर भी किया दुष्कर्म।

    संवाद सहयोगी, मंडी आदमपुर। जोधपुर निवासी और अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया पर आदमपुर के एक गांव की करीब 20 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म करने सहित गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 2022 में विदेश जाने की बात अपने घरवालों को बताई। 2023 में उसके पिता ने बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया से मिलवाया। बुढ़िया ने भरोसा दिलाया कि वह उसकी मदद करेगा और उसे चंडीगढ़ में आईईएलटीएस का कोर्स करने के लिए बुलाया।

    झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

    आरोप है कि फरवरी 2024 में उसने चंडीगढ़ के एक होटल में युवती को नशा में दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बनाया। विरोध करने पर उसे वेश्यावृत्ति के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। युवती ने शिकायत में बताया कि जून 2024 में बुढ़िया ने उसे जयपुर बुलाया और एक पीजी में ठहराया।

    वहां अगस्त 2024 में वह अपने पीए गौरव के जरिए उसे सिविल लाइंस स्थित फ्लैट पर ले गया और उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वहीं देवेंद्र बुढ़िया से फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उनका नंबर नहीं मिला।

    खबरें और भी

    सलमान खान से अच्छे संबंधों का झांसा

    युवती ने आरोप लगाया कि बुढ़िया ने कहा कि उसके बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से अच्छे संबंध हैं और वह उसे स्टार बना सकता है। सितंबर 2024 में उसने फिर जयपुर में उसके साथ दुष्कर्म किया। नवंबर 2024 में युवती आदमपुर लौट आई। लेकिन बुढ़िया उसे लगातार फोन करके परेशान करता रहा और धमकियां देता रहा।

    आखिरकार उसने सारी बात अपनी मां को बताई और अब वह देवेंद्र बुढ़िया के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने इस मामले की पुष्टि की है।

    उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान अदालत में दर्ज कर लिए गए हैं और मेडिकल प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

    बुढ़िया और कुलदीप बिश्नोई के बीच है विवाद

    अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई थे। अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया और कुलदीप बिश्नोई में काफी विवाद हुआ था जिसके बाद कुलदीप बिश्नोई ने संरक्षक पद छोड़ दिया था।

    पिछले दिसंबर महीने में कुलदीप बिश्नोई ने 12 साल बाद संरक्षक का पद छोड़ दिया। कुलदीप ने पद छोड़ने के पीछे निजी कारण बताया था। इस्तीफा देते हुए कुलदीप ने कहा था कि ऐसे व्यक्ति को प्रधान बनाएं, जो नशा न करता हो

    यह भी पढ़ें- खुशखबरी! हरियाणा के लोगों को इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, 26 जनवरी को होगा शुभारंभ; इन रूटों पर दौड़ेंगी बसें