Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Today: भीषण सर्दी का दस साल बाद टूटा रिकॉर्ड, अंबाला जिला; शिमला-श्रीनगर से भी रहा सबसे ठंडा

    By Amit Dhawan Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Thu, 25 Jan 2024 08:34 AM (IST)

    Haryana Weather Update प्रदेश में शीत लहर के चलते सर्दी का सितम बढ़ा है। तापमान में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो ऐसी ...और पढ़ें

    Haryana Weather News: भीषण सर्दी का दस साल बाद टूटा रिकॉर्ड।
    Haryana Weather News: भीषण सर्दी का दस साल बाद टूटा रिकॉर्ड।

    HighLights

    1. दस वर्ष बाद पड़ी ऐसी सर्दी, अंबाला का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री पहुंचा।
    2. 2013 में नौ दिन रहा था ऐसी सर्दी का सितम, वीरवार को चार जिलों में रेड अलर्ट।
    3. एक फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना।

    जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में शीत लहर के चलते सर्दी प्रकोप ज्यादा हैं। तापमान में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा हैं। मौसम विभाग की माने तो ऐसी सर्दी 2013 में हुई थी। उसके बाद अब तापमान में बदलाव के साथ शीत लहर चल रही हैं। वहीं बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

    वाहन चालकों को परेशानी हुई तो ठंड के चलते अंबाला की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। वहां का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी तरफ प्रदेश में मौसम विज्ञानियों ने चार जिलों में रेड अलर्ट, आठ जिलों में ओरेंज तो 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। रेल अलर्ट के जिलों में घना कोहरा, ठंडा दिन रहने के साथ शीत लहर जारी रहने की संभावना जताई हैं।

    हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों के अनुसार 2013 में नौ दिन ऐसी सर्दी रही थी। उसके बाद उतार चढ़ाव रहा। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार मौसम में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा हैं।

    प्रदेश के अनेक जिलों के दोनों तापमान में गैप काफी कम हो रहा हैं। बेशक दिन में धूप खिल रही है लेकिन शीत लहर से ज्यादा राहत नहीं मिल पा रही। तापमान में बदलाव के चलते अंबाला सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। इसी प्रकार सिरसा का का पांच डिग्री तो भिवानी का 5.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

    खबरें और भी

    वहीं 30-31 जनवरी को आंशिक बादलवाई के साथ बाद में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ लगातार बिजली कट से लोग परेशान हैं। बिजली की मांग नहीं होने के बावजूद कट लगने से लोगों में रोष है।

    ये भी जानिये

    रेड अलर्ट : अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल

    ओरेंज अलर्ट : जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, पंचकुला

    यलो अलर्ट : चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़,

    एक फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना

    हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 30 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से शीत हवाएं चलने की संभावना है जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है परंतु इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसुबह धुंध रहने की संभावना है।

    इस दौरान राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 26-27 जनवरी को बीच बीच में आंशिक बादल रहने की संभावना है। परंतु एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 30-31 जनवरी को आंशिक बदलवाई तथा एक फरवरी को हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना बन रही है।

    प्रदेश के जिलों का तापमान

    जिला न्यूनतम अधिकतम

    अंबाला 3.4 9.5

    भिवानी 5.6 13.8

    गुरुग्राम 8.9 14.9

    हिसार 5.8 14.5

    करनाल 6.1 11.8

    नारनौल 6 16.5

    रोहतक 7.2 15.2

    सिरसा 5 14