विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: 'कांग्रेस और भ्रष्टाचार का चोली-दामन का साथ', भाजपा बोली- इन्होंने जनता के भरोसा के साथ विश्वासघात किया

By chetan singhEdited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 05 Nov 2023 05:30 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरते ...और पढ़ें

कांग्रेस व भ्रष्टाचार का चोली-दामन का साथ : नायब सैनी
कांग्रेस व भ्रष्टाचार का चोली-दामन का साथ : नायब सैनी

जागरण संवाददात, हिसार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस व भ्रष्टाचार का चोली दामन का साथ है। जब-जब और जहां-जहां कांग्रेस सत्ता में होती है, वहां भ्रष्टाचार और घोटाले होना आम बात है। नायब सैनी शनिवार देर सायं भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में उमड़े जिलेभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

जिला कार्यालय पहुंचने पर जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र के नेतृत्व में जिला के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने तो अब महादेव को भी नहीं छोड़ा। छत्तीसगढ़ में हुए महादेव एप घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जनता के भरोसा के साथ विश्वासघात किया है।

ईडी की जांच से हुआ खुलासा

उन्होंने छत्तीसगढ़ में हुए 508 करोड़ रुपये के घोटाले बारे कहा कि ईडी की जांच से खुलासा हो गया है कि कांग्रेस के महादेव बेटिंग ऐप के आरोपियों से तार जुड़े हैं और इस स्कैंडल को बघेल सरकार का समर्थन रहा है, इसलिए इसकी जांच नहीं हो सकी। कांग्रेस शासनकाल में सट्टा कारोबार का खुलकर खेल खेला गया।

भूपेश बघेल पर लगाए आरोप

उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी और करोड़ों रुपयों की बरामदगी से साफ हो गया है कि जुआ का यह पैसा चुनाव में खर्च होना था। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से सवाल किया कि उनका आरोपियों से क्या संबंध है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झोली में डाल देंगे। जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि जिले में अनेक स्थानों पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें- फार्मा कंपनी ने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में दी कार, तोहफा पाने वाले में चपरासी भी शामिल

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी मनीष ग्रोवर, जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, कैबिनेट मंत्री डा. कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, हांसी विधायक विनोद भ्याना, आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई, वरिष्ठ नेता श्रीनिवास गोयल, आशा खेदड़ किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखवीर मांडी, मेयर गोतम सरदाना, अनिल सैनी, जिला परिषद चेयरमैन सोनू डाटा, रवि सैनी, रमेश सरदाना, सरोज सिहाग, एडवोकेट धर्मबीर रतेरिया, प्रवीण पोपली, पूर्व विधायक वेद नारंग, छतरपाल सिंह, रणधीर पनिहार, संजीव रेवड़ी, सतबीर वर्मा, अशोक मित्तल, सीमा गैबीपुर, डॉ. वैभव बिदानी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।