हिसार में BSF जवान का निधन, चार दिन पहले पिता की हुई थी मौत
सीमा सुरक्षा बल में एसआई पद पर तैनात वेदपाल का रोहतक के पास हुए सड़क हादसे में घायल होने के ...और पढ़ें
-1788641339855_m.webp)
हिसार में BSF जवान का निधन। फोटो जागरण
HighLights
बीएसएफ एसआई वेदपाल का इलाज के दौरान निधन।
सड़क हादसे में पिता आजाद सिंह की मौके पर मौत।
गाय बचाने के चक्कर में कार पलटी, हुए घायल।
जागरण संवाददाता, हिसार। सीमा सुरक्षा बल में एसआई पद पर तैनात गांव मय्यड़ निवासी 50 वर्षीय वेदपाल हमारे बीच नहीं रहे। 5 दिन पहले रोहतक स्थित गांव सांपला समीप रोहद टोल के पास गाय आगे से से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें पिता आजाद सिंह की मौके पर मौत हो गई।
जबकि बेटा वेदपाल गंभीर रूप से घायल थे, जिनका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार अलसुबह 3 बजे उपचार के दौरान वेदपाल ने दम तोड़ दिया। जिनका दोपहर बाद गांव में ही सीमा सुरक्षा बल की 43वीं बटालियन के सैनिकों ने विशेष सम्मान देकर मुखाग्नि दी गई। जिस कारण गांव में मातम छा गया और अंतिम संस्कार में शामिल हर शख्स की आंखों में आंसू थे।
पिता को दवाई दिलाने के लिए 4 दिन पहले ही आए थे घर
28 अगस्त को ड्यूटी से छुट्टी लेकर वेदपाल अपने घर गांव मय्यड आए थे। क्योंकि पिता आजाद हार्ट संबंधित समस्या से जूझ रहे थे। 1 सितंबर को पिता की दवाई लेने के लिए कार में सवार होकर गुरुग्राम के निजी अस्पताल गए थे।
वापिस लौटते समय जैसे ही कार रोहतक स्थित सांपला समीप रोहद टोल के पास पहुंची तो सामने से गाय आ गई। बचाव के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसा इतना भयंकर था कि पिता आजाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा वेदपाल का शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया।
राज्य स्तर के फुटबॉल थे वेदपाल
एसआई वेदपाल देश की सेवा के लिए 1997 में सीमा सुरक्षा बल में सिपाही पद पर तैनात हुए। जैसलमेर में ट्रेनिंग करने के बाद पहली पोस्टिंग वहीं हुई। जबकि वर्तमान समय में वे उत्तर प्रदेश के गौरखपुर में तैनात थे। खास बात है कि वे पढ़ाई में मेधावी थे और राज्य स्तर के फुटबाल खिलाड़ी थे। जिन्होंने फुटबाल मैच में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी।
