विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather: प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार, मौसम अपडेट्स को लेकर विभाग ने क्या की भविष्यवाणी?

Published: Sun, 12 May 2024 08:05 AM (IST)

हरियाणा में शुक्रवार को हुए मौसम में बदलाव के बाद आज भी मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में बारिश की ...और पढ़ें

प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार (फाइल फोटो)।
प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार (फाइल फोटो)।

डिजिटल डेस्क, हिसार। हरियाणा में मौसम में हुए बदलाव के बाद मौसम विभाग ने आज भी कई हिस्सों में बारिश के आसार बताए हैं। वहीं, कुछ हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

हरियाणा में शुक्रवार को आई आंधी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनकर सामने आई थी। जहां अकेले पानीपत जिले में ही वन विभाग के अनुसार 1500 से ज्यादा पेड़ गिर गए। वहीं, गांवों और शहर को मिलाकर 2141 खंभे टूटकर गिर गए जिससे कई गांवों की बिजली प्रभावित रही।

आज भी कई हिस्सों में बारिश के आसार

मौसम में परिवर्तन के साथ ही शुक्रवार रात को हुई वर्षा से तापमान में गिरावट हुई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट हुई। वहीं, 12 मई को भी प्रदेश में अभी वर्षा के आसार है। धूल भरी आंधी चलने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।

ये भी पढ़ें: 'हरियाणा की सैनी सरकार अल्पमत में, नैतिकता के आधार पर दें त्यागपत्र', पूर्व CM हुड्डा ने की मांग

बंगाल की खाड़ी से उठे विक्षोभ के कारण हुआ मौसम में बदलाव

बंगाल की खाड़ी से उठ पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार शाम को मौसम में बदलाव दर्ज किया गया। इसके कारण कई जगह बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। लोगों को इससे दिक्कत भी हुई। हिसार का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री था तो वर्षा के चलते नीचे गिरकर 37.4 डिग्री पर पहुंच गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। जबकि 12 मई को हरियाणा प्रदेश में फिर से कई जगह पर वर्षा हो सकती है।

ये भी पढ़ें: 'सिर्फ केजरीवाल बाहर आया, मुख्यमंत्री अभी भी जेल में', दिल्ली CM की जमानत पर बोले पूर्व हरियाणा गृह मंत्री अनिल विज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।