Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weekly Weather: फरवरी के मध्य तक सता सकती है कड़ाके की सर्दी,आज छाएगा घना कोहरा; जानें अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम?

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Wed, 24 Jan 2024 08:31 AM (IST)

    Haryana Weather Update Weekly उत्तर भारत के अन्य राज्यों में ठिठुरन भरी ठंड इस बार फरवरी के मध्य तक रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानियों ने बु ...और पढ़ें

    Haryana Weekly Weather News:फरवरी के मध्य तक कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार।
    Haryana Weekly Weather News:फरवरी के मध्य तक कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार।

    जागरण टीम, नई दिल्ली/हिसार/चंडीगढ़। Haryana Weekly Weather News एनसीआर सहित उत्तर भारत के अन्य राज्यों में ठिठुरन भरी ठंड इस बार फरवरी के मध्य तक रह सकती है। मौसम विज्ञानियों ने बुधवार को हरियाणा के छह जिलों में रेड अलर्ट तो 16 जिलों में कोहरे और कड़ाके की ठंड का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    पांचवीं कक्षा तक सरकारी और निजी स्कूल 28 जनवरी तक रहेंगे बंद 

    ऐसे में पांचवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल अब 28 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह आदेश जारी करते हुए शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि छठी से बारहवीं तक कक्षाएं पहले की तरह लगती रहेंगी। मंगलवार को भी प्रदेश में शीत लहर चलने से लोग ठिठुरते रहे।

    न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री रहने पर करनाल प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री, पानीपत का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पहुंच गया। विज्ञानियों के अनुसार मजबूत पश्चिमी विक्षोभों के आने से अबकी बार मौसम का पैटर्न थोड़ा बदला हुआ है। जिलों में एक बार फिर शीतलहर और कोल्ड डे की संभावना बनेगी।

    हवाएं मंद चल रही हैं, नमी 90 प्रतिशत तक बनी हुई है। इससे मध्यम से घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। बादल भी निचले स्तर पर बन रहे हैं। इन्हीं सब कारणों से सूरज का ताप ढंग से धरती तक नहीं पहुंच पा रहा और कभी शीत दिवस (कोल्ड डे) तो कभी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। 26 जनवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जनवरी तक प्रदेश में पांचवीं कक्षा तक के स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    रेड अलर्ट 

    अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद।

    ओरेंज अलर्ट : चरखी दादरी, भिवानी, जींद, हिसार, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, यमुनानगर, पंचकूला।

    हरियाणा में अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम?

    हिसार में अगले सात दिन मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान के छह डिग्री तक रहने की संभावना है। गुरुवार को जहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री तो वहीं शुक्रवार को आठ डिग्री पारा रहने का अनुमान है। मंगलवार से न्यूनतम तापमान में कुछ हद तक बढ़ोतरी के आसार हैं।

    अंबाला में बुधवार से शनिवार तक न्यूनतम पारा छह से आठ डिग्री तक रहने के आसार हैं तो वहीं अधिकतम तापमान के 18 से 21 डिग्री तक जाने की संभावना जताई गई है।

    वहीं अगर करनाल शहर की बात की जाए तो यहां का भी न्यूनतम पारा छह डिग्री तक लुढ़क सकता है तो वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। 30 जनवरी से कम ठंड पड़ने की संभावना है। जहां पर न्यूनतम 10 डिग्री तो वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक रहने की संभावना है।

    यमुनानगर जिले की बात करें तो यहां पर अगले सात दिन में न्यूनतम पारा छह से 10 डिग्री तक लुढ़क सकता है तो वहीं अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री तक जा सकता है।