Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: 9 साल पूरे होने पर सीएम मनोहर लाल ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- 'सरकार ने प्रदेश को निराशा से निकाला बाहर'

    By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 02:49 PM (IST)

    हरियाणा में बीजेपी की मनोहर लाल सरकार (Manohar Lal Government) ने अपने कार्यकाल के 9 साल पूरे कर लिए। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां ...और पढ़ें

    साल पूरे होने पर सीएम मनोहर लाल ने गिनाई उपलब्धियां।
    साल पूरे होने पर सीएम मनोहर लाल ने गिनाई उपलब्धियां।

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा की भाजपा समर्थित मनोहर लाल सरकार ने 26 अक्टूबर को अपने कार्यकाल के 9 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि जन सेवा के नौ साल पूरे हुए। 26 अक्टूबर 2014 को जब प्रदेश के शासन की बागडोर हमने संभाली तो उस समय प्रदेश के समावेशी विकास का एक खाका तैयार किया।

    जब हमने सत्ता संभाली उस वक्त प्रदेश में निराशा थी:CM मनोहर

    सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हमने परिकल्पना की एक ऐसा हरियाणा बनाना है जहां खेतों में अनाज की भरपूर पैदावार हो, उद्योग का पहिया तेजी से घूमें। विश्व स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लाभ गरीब से ग़रीब आदमी तक पहुंचे। जब हमने सत्ता संभाली तो उस वक्त प्रदेश में निराशा, अवसाद भाई-भतीजावाद और क्षेत्रवाद का बोलबाला था। हमारा नौ साल का कार्यकाल व्यवस्था परिवर्तन, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास, पारदर्शी प्रशासन और अंत्योदय के सिद्धांत पर चल रहा है।

    पीएम मोदी के विजन ने लाया गरीब के जीवन में सुधार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में सुधार लाने के विजन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के दर्शन से प्रेरित होकर सामाजिक न्याय संपूर्ण विकास की अवधारणा पर चलते हुए प्रदेश में समाज कल्याण का नये युग का सूत्रपात किया। आज सरकारी सेवाओं में योजनाओं के लाभ घर बैठे मिलने सुनिश्चित हुए।

    लिंगानुपात में हुआ सुधार

    परिवार पहचान पत्र के जरिए 45 लाख परिवारों को 397 योजनाओं और सेवाओं का घर बैठे लाभ दिया। BPL की वार्षिक आय सीमा 1,20,000 से बढ़ाकर 1,80,000 हजार रुपये किये। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 2750 रुपये मासिक पूरे देश में सर्वाधिक की। 2014 में लिंगानुपात 871 था जो आज सुधार कर 932 हुआ। DBT के माध्यम 12 लाख किसानों के खाते में फसल खरीद के पीछे 80 हजार करोड़ रुपये डाले गए।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Haryana News: भाजपा सरकार के नौ साल पूरे, डबल इंजन की मोदी-मनोहर जोड़ी ने कितनी बदली हरियाणा की तस्वीर?