विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेजी से लुढ़का पारा: कोहरे की चादर में लिपटा हरियाणा, कल से मौसम लेगा करवट; पढ़ें अगले पांच दिन कैसा रहेगा वेदर

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Updated: Sat, 09 Dec 2023 07:55 AM (IST)

Haryana Weather Today हरियाणा में भी लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। प्रदेश में मौसम में परिवर्तन के साथ ही तेजी से रात के तापमान में गिरावट हो रही है। पिछ ...और पढ़ें

कोहरे की चादर में लिपटा हरियाणा, कल से मौसम लेगा करवट
कोहरे की चादर में लिपटा हरियाणा, कल से मौसम लेगा करवट

HighLights

  1. हरियाणा में बढ़ रही है ठंड
  2. दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम
  3. 13 दिसंबर तक खुश्क रहेगा मौसम
  4. पिछले चार दिन में ही करीब 1.3 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं।

जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Today: देश के विभिन्न राज्यों में कड़ाके की सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। सुबह घना कोहरा छा रहा है। वहीं, हरियाणा में भी लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं।

प्रदेश में मौसम में परिवर्तन के साथ ही तेजी से रात के तापमान में गिरावट हो रही है। पिछले चार दिन में ही करीब 1.3 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं।

दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम

दूसरी तरफ आने वाले पांच दिन में ही दो पश्चिमी विक्षोभ आने से बदलाव होगा। मौसम विज्ञानियों ने 10 दिसंबर की रात से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है।

इस दौरान हल्की बादलवाई के साथ हवा चल सकती है। विज्ञानियों की तरफ से आने वाले दिनों में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

13 दिसंबर तक खुश्क रहेगा मौसम

पिछले दिनों प्रदेश के जिलों में हुई वर्षा के बाद से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट है। मगर दिन के समय हिसार व आसपास के जिलों में धूप खिलने के कारण तापमान 25 डिग्री के आसपास चल रहा है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 13 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक, रात-दिन के तापमान में बढ़ा अंतर; एक सप्ताह परिवर्तनशील रहेगा मौसम


हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 व 11 दिसंबर को राज्य में मौसम परिवर्तनशील तथा बीच बीच में हल्की बादलवाई रहने तथा हवाएं चलने की संभावना है।

इस दौरान मौसम परिवर्तनशील रहने से दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावना है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 दिसंबर रात्रि से फिर से आंशिक बादलवाई व मौसम खुश्क संभावित।

यह भी पढ़ें- कोहरे की चादर में लिपटा हरियाणा...ठंड ने दिखाए तेवर, बारिश से गिरा तापमान; पढ़ें आपके शहर में अब कैसा रहेगा मौसम