Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Today: शिमला-जम्मू से ठंडे प्रदेश के 17 जिले, आज चल सकती है शीत लहर... छाएगा घना कोहरा

    By Amit Dhawan Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sun, 14 Jan 2024 07:15 AM (IST)

    Haryana Weather Update प्रदेश के जिले हिमाचल प्रदेश के शिमला और जम्मू से भी ठंडे है। मैदानी इलाकों में बढ़ रही ठंड और न्यूनतम तापमान में नीचे जाने से ...और पढ़ें

    Weather News: हरियाणा के 17 जिलों में आज चल सकती है शीत लहर (फाइल फोटो)
    Weather News: हरियाणा के 17 जिलों में आज चल सकती है शीत लहर (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. रेवाड़ी के बावल का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री पहुंचा
    2. रविवार को प्रदेश में रहेगा सीवियर कोल्ड डे
    3. 17 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather: प्रदेश के जिले हिमाचल प्रदेश के शिमला और जम्मू से भी ठंडे है। मैदानी इलाकों में बढ़ रही ठंड और न्यूनतम तापमान में नीचे जाने से रेवाड़ी का बावल इलाका सबसे ठंडा रहा। शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री तक पहुंच गया।

    शिमला का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तो जम्मू का चार व राजस्थान के चुरू का 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पूर्व सबसे ठंड हिसार के उपतहसील बालसमंद का तापमान में उछाल आया है। वहां का न्यूनतम तापमान 3.6 दर्ज किया गया है। वहीं रविवार को प्रदेश के 17 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया।

    मौसम में बदलाव के चलते रहेगा सीवियर कोल्ड डे

    मौसम में बदलाव के चलते आने वाले घना कोहरा छाने और सीवियर कोल्ड डे रहेगा। दूसरी तरफ गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 2.7, नारनौल का 3 डिग्री, भिवानी का 3.5 तो हिसार का 3.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में तापमान हर रोज बदल रहा है।

    शनिवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। उसके बाद धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। मगर शाम को चली शीत लहर के चलते दोबारा से ठंड बढ़ गई। तापमान में गिरावट के चलते बावल सबसे ठंडा रहा। दिन में खिल रही धूप के चलते दिन के तापमान में उछाल आया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- एक और युवक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, प्रदेश में कोरोना के कुल 42 मामले हुए

    यहां छाएगा घना कोहरा

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों के अनुसार रविवार को 17 शहर अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में शीत लहर, घना कोहरा छा सकता है।

    इसी प्रकार पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में यलो अलर्ट के साथ घना कोहरा छाने, शीत लहर चलने और ठंडा दिन रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में अभी मौसम साफ नहीं होगा। घना कोहरा छाने के कारण वाहन चालक भी वाहन आराम से चला रहे है। ठंड का असर जानवरों को भी पड़ा है। इसके अलावा पशुओं को पशु पालक ठंड से बचाने के लिए आग जला रहे हैं।

    ये भी पढे़ं- 'बिना चिकित्सक पर्चे के न दें प्रतिबंधित दवाएं', नशा मुक्त अभियान के तहत DGP शत्रुजीत कपूर ने मेडिकल संचालकों को दिए ये निर्देश