Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhupinder Hooda Interview: 'कांग्रेस संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही', चुनावी रणनीतियों पर बोले पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    Updated: Sat, 25 May 2024 04:00 PM (IST)

    हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर आज चुनाव हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस के स्टार प्रचारक व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश में कांग्रेस की जीत को लेकर ...और पढ़ें

    चुनावी रणनीतियों पर बोले पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
    चुनावी रणनीतियों पर बोले पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hooda) राज्य में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत के प्रति आशान्वित हैं। हुड्डा का मानना है कि राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस क्लीन स्वीप करेगी। इसका आधार बताते हुए हुड्डा दावा करते हैं कि प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झूठी गारंटियों और हरियाणा की भाजपा सरकार के गलत फैसलों से तंग आ चुकी है। वह बदलाव चाहती है और कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है। दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख अनुराग अग्रवाल ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से विस्तृत बातचीत की। पेश है मुख्य अंश।

    प्रदेश में आप कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का आगमन भी प्रचार के अंतिम दिनों में हुआ। आपको कैसा माहौल नजर आ रहा है?

    लोगों में केंद्र की मोदी और हरियाणा की भाजपा सरकार के प्रति काफी गुस्सा है। वह बदलाव चाहते हैं। गांवों में जिस तरह कांग्रेस उम्मीदवारों को लोगों का खुला समर्थन मिला है, उसे देखकर मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीतने जा रही है।

    भाजपा तो राज्य में 11 कमल के फूल खिलाने का दावा करती है। आपके और मनोहर लाल के दावे को कैसे देखा जाए?

    25 मई को होने जा रहा चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो दशा और दिशा तय करेगा कि आगे क्या होगा। जब रिजल्ट आएगा तो पता चलेगा कि किसका दावा सही था।

    प्रचार दौरान आपने कहा कि प्रदेश में नौकरियां बेची गईं, जबकि भाजपा मिशन मेरिट को ताकत मानती है?

    यह रिकार्ड की बात है कि हरियाणा में सरकारी नौकरियां बिकी हैं। सैकड़ों लोग पकड़े जा चुके हैं। पेपर लीक के उदाहरण सबके सामने हैं। भाजपा का काम ही लोगों को गुमराह कर झूठ को चासनी में लपेटकर पेश करने का है।

    प्रदेश में राहुल, प्रियंका व खऱगे की रैलियां हुईं, लेकिन आप उन्हें रोहतक नहीं लेकर गए?

    रोहतक में हम मजबूत हैं। यह बात तो भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री भी कह रहे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें राव इंद्रजीत (Rao Indrajeet) कह रहे हैं कि कोसली में दीपेंद्र के विरुद्ध पूरी भाजपा जमा हो गई। ऐसा नहीं होना चाहिए था। मगर भाजपा ने ऐसा किया। इससे दीपेंद्र के प्रति लोगों की सहानुभूति बढ़ी है। जिन क्षेत्रों में राष्ट्रीय नेताओं की जरूरत थी, वहां पर ही उनकी जनसभाएं रखी गई थीं। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपने संबोधन में बार-बार दीपेंद्र हुड्डा का नाम लिया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Rohtak News: भीषण गर्मी में भी दिखा लोकतंत्र के पर्व का उत्साह, लंबी कतारों में लगे मतदाता; कंट्रोल रूम से रखी जा रही नजर

    पूरे चुनाव दौरान ये संदेश गया कि प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी है?

    पूरी कांग्रेस ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा है। कहीं कोई गुटबाजी नहीं थी। गुटबाजी की बात सत्तारूढ़ दल फैलाता है।

    कांग्रेस इस चुनाव को कैसे देखती है। किन मुद्दों पर चुनाव लड़ा गया?

    भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस देश के संविधान को बचाने और गरीबों को उनका हक दिलाने की लड़ाई लड़ रही है।

    क्या आपको लगता है कि इस चुनाव नतीजों का विस चुनाव पर असर पड़ेगा?

    बिल्कुल पड़ेगा। इन चुनावी नतीजों के बाद जब प्रदेश में चुनाव होंगे तो जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेगी। नायब सैनी की सरकार अल्पमत में है। इसलिए लोस चुनाव होने के बाद राज्यपाल को राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

    ये भी पढ़ें: Manohar Lal Interview: नौकरी, युवा और किसान समेत कई मुद्दों पर खुलकर बोले पूर्व हरियाणा CM मनोहर लाल, पढ़ें खास बातचीत