Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather: धूप खिलने से ठंडक हुई कम... लेकिन आठ शहरों में घने कोहरे संभावना, जानें आज का मौसम

    By Amit Dhawan Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sun, 28 Jan 2024 07:29 AM (IST)

    Haryana Weather Update प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है और इस कारण हिसार व महेंद्रगढ़ का रात का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री तक पहुंच गया। शनिवार को सुब ...और पढ़ें

    धूप खिलने से ठंड में हुई कम लेकिन आज आठ शहरों में घने कोहरे की संभावना है (फाइल फोटो)
    धूप खिलने से ठंड में हुई कम लेकिन आज आठ शहरों में घने कोहरे की संभावना है (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हिसार-महेंद्रगढ़ का तापमान 3.1 डिग्री रहा तो धूप खिलने से ठंडक हुई कम
    2. कोहरा गेहूं की फसल के लिए है फायदेमंद

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather News: प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। हिसार और महेंद्रगढ़ का रात का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री तक पहुंच गया। शनिवार को सुबह से धूप खिलने से ठंड भी कम हुई हैं। दिन के समय लोगों ने धूप का आनंद लिया।

    काफी दिनों से सुबह के समय धुंध छाने के बाद दोपहर को धूप खिल रही थी, मगर शनिवार को हिसार में सुबह ही धूप खिली। वहीं दूसरी तरफ से एक फरवरी के बाद हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इससे मौसम में बदलाव हो सकता है। लगातार कोहरा रहने से गेहूं की फसल को भी फायदा हुआ हैं।

    और छाएगा कोहरा

    मौसम में हुए परिवर्तन और धूप खिलने से शनिवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान का गैप काफी बढ़ गया। इससे चल रही ठंडी हवाओं को ठंडक से लोगों को राहत मिली है।

    प्रदेश में हिसार और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री पहुंचा तो सिरसा का न्यूनतम तापमान चार डिग्री पहुंच गया। इसी प्रकार करनाल का न्यूनतम 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में अभी घना कोहरा छा सकता है।

    आठ शहरो में कोहरे की संभावना

    वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से रविवार को आठ शहरों में घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है। इसके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

    वहीं 29 और 30 जनवरी को भी कुछ जिलों में की घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 30 और 31 को बादलवाई होने के कारण एक फरवरी रात के बाद से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

    खबरें और भी

    कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद

    हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के डायरेक्टर रिसर्च डॉ. जीत राम ने बताया कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। धूप नहीं खिलने से कोई नुकसान नहीं है।

    शनिवार को धूप खिली है और जो कमी होगी वह फसल की पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों को इस कोहरे का लाभ मिला है। आने वाले दिनों में वर्षा की संभावना है जो उसको फायदा देगी।

    यहां छा सकता है घना कोहरा

    - अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, जींद