Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: 'मैंने मां को मार दिया, लाश गली में पड़ी है', घर में आकर पत्नी से बोला हत्यारोपित बेटा

    Updated: Mon, 06 May 2024 12:52 PM (IST)

    हिसार (Hisar News) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां पर एक बेटे ने अपने ही मां की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपित बेटे को अपनी मां ...और पढ़ें

    Haryana News: चरित्र संदेह में बेटे ने मां के सिर में मारी गोली। फाइल फोटो
    Haryana News: चरित्र संदेह में बेटे ने मां के सिर में मारी गोली। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मैंने मां को मार दिया वह गली में पड़ी है-घर आकर बोला आरोपी।
    2. हत्यारोपित कमल की चार माह पहले ही हुई शादी।
    3. शादी से कुछ माह पहले ही जमानत पर जेल से आया बाहर।

    संवाद सहयोगी, मंडी आदमपुर (हिसार)। (Haryana Crime Hindi News) आदमपुर के जवाहर नगर में एक युवक ने अपनी मां 50 वर्षीय रोशनी देवी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपित 26 वर्षीय कमल को अपनी मां के चरित्र पर संदेह था। उसने रविवार की अलसुबह दो ढाई बजे के करीब घर के पास गली में वारदात को अंजाम दिया।

    मैंने मां को मार दिया वह गली में पड़ी है-घर आकर बोला आरोपी

    पुलिस (Haryana Police) को रोशनी का शव गली में ही पड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित कमल अपनी पत्नी के पास कमरे में पहुंचा और उसे कहा कि मैंने मां को मार दिया वह गली में पड़ी है। इसके बाद कमल की पत्नी संतोष गली में गई और अपनी सास के सिर से खून बहता देख अपने देवर व पुलिस को सूचना दी।

    हत्यारोपित कमल की चार माह पहले ही हुई शादी

    मामले में खास ये कि हत्यारोपित कमल की चार माह पहले ही शादी हुई है। उसके खिलाफ केस भी उसकी ही पत्नी संतोष की शिकायत पर दर्ज किया गया है। हत्यारोपित कमल का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर और उसके बड़े भाई केवल पर वर्ष 2020 में हत्या का केस दर्ज (Hisar Crime News) हुआ था।

    यह भी पढ़ें: Haryana Crime News: बस इस बात को लेकर शराबी पति ने पत्नी को कस्सी से काटा, मौत; बेटे की शिकायत पर केस दर्ज

    शादी से कुछ माह पहले ही जमानत पर जेल से आया बाहर

    शादी से कुछ माह पहले ही कमल जमानत मिलने पर जेल से बाहर आया था। मामले में आदमपुर थाने का कार्यभार संभाल रहे अंडर ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारी प्रतीक गहलोत, डीएसपी बरवाला गौरव शर्मा व डीएसपी सतपाल ने घटनास्थल का दौरा किया है। सीन ऑफ क्राइम से डा. जोगेंद्र व ओमप्रकाश शर्मा वारदातस्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Haryana Crime News: 'आप बस मुझे खुश कर दीजिए, फिर मैं...', महिला टीचर ने पुलिस को बताई आपबीती