Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Today: कोहरे की चादर में दिनभर गायब रही धूप, हल्की गति से चल सकती हैं ठंडी हवाएं; जानिए आज का मौसम

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Tue, 30 Jan 2024 08:12 AM (GMT+05:30)

    Haryana Weather Update सोमवार को मौसम में तेजी से बदलाव हुआ। कोहरे की चादर में लिपटी धूप दिनभर सोई रही। दिन में न्यूनतम तापमान में उछाल होने के साथ ही ...और पढ़ें

    Haryana Weather News: कोहरे की चादर में दिनभर गायब रही धूप। फाइल फोटो
    Haryana Weather News: कोहरे की चादर में दिनभर गायब रही धूप। फाइल फोटो

    HighLights

    1. धीमी गति से चल सकती है शीत लहर।
    2. हिसार का न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा।
    3. 31 जनवरी से 3 फरवरी के दौरान गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना।

    जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम ने तेज करवट ली है। सोमवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। कोहरे की चादर में लिपटी धूप दिनभर सोती रही। जबकि झांकते सूरज को देख आस बंधी थी कि शीतल हवा से राहत मिलेगी। लेकिन जब तक आशाओं के कदम आगे बढ़ें, छोटा-सा दिन छिप गया था। दिन में न्यूनतम तापमान में उछाल होने के साथ ही 10 डिग्री के आस पास पहुंच गया।

    31 जनवरी रात से हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना 

    दो पश्चिमी विक्षोभ के चलते 31 जनवरी रात से मौसम में परिवर्तन के साथ ही हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। ठंड बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी घटी है। अकेले हिसार सर्कल में 30 लाख यूनिट की सप्लाई ठंड के चलते कम हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों के अनुसार 30 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

    हिसार का न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा

    प्रदेश में यदि वर्षा होती है तो वह फसल के लिए लाभकारी होगी। मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। हिसार का न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। इसी प्रकार हिसार और सिरसा का अधिकतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है। हिसार में सुबह से ही कोहरा छाया रहा।

    यह भी पढ़ें: ED : 13 दिन के अंतराल में ईडी ने हुड्डा से दूसरी बार की पूछताछ, मानेसर में भूमि अधिग्रहण को लेकर कर रहे जांच का सामना

    दोपहर को धूप निकली लेकिन शाम होते-होते दोबारा से कोहरा छाने लगा। इससे वाहन चालक परेशान रहे। मौसम में बदलाव के चलते हिसार, सिरसा, रोहतक का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री को पार कर गया। इसी प्रकार अंबाला, गुरुग्राम, नारनौल का अधिकतम तापमान 20 डिग्री को पार कर गया है।

    खबरें और भी

    धीमी गति से चल सकती है शीत लहर

    हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. बदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 31 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से शीत हवाएं चलने की संभावना है जिससे प्रदेश में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

    31 जनवरी से 3 फरवरी के दौरान गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना

    इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में अलसुबह कोहरा रहने की संभावना है। परंतु लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 जनवरी रात्रि से 3 फरवरी के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में आंशिक बादल रहने तथा हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: गुरुग्राम और दिल्ली एयरपोर्ट के बीच कनेक्टविटी होगी और अच्छी, GMD और GMR बनाएंगे योजना