Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    7 सितंबर को किसान-मजदूर कमेटी की होगी संयुक्त महापंचायत, बीजेपी सरकार के खिलाफ एकजुट होकर उठाएंगे आवाज

    Updated: Sun, 01 Sep 2024 07:26 PM (IST)

    7 सितंबर को हरियाणा के हिसार में संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों की महापंचायत होगी। इस महापंचायत में किसान और मजदूर बीजेपी सरकार के खिलाफ एकजुट ...और पढ़ें

    हिसार में संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों की महापंचायत होगी।
    हिसार में संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों की महापंचायत होगी।

    जागरण संवाददाता, हिसार। संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों की संयुक्त मीटिंग किसान रेस्ट हाउस में रणवीर सिंह मलिक, कामरेड सुरेश कुमार व कृष्ण नैन की अध्यक्षता में हुई। संचालन सरदानन्द राजली ने किया।

    संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियन के नेताओं ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियन हरियाणा के बैनर तले सात तारीख को संयुक्त किसान-मजदूर महापंचायत अनाज मंडी हिसार में होगी। संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की बैठक में यह फैसला हुआ था, जिसे एसकेएम हिसार व ट्रेड यूनियन ने इस फैसले को स्वीकार किया।

    चुनाव के मौके पर राजनीतिक पार्टी किसान मजदूरों के मुद्दें अपने-अपने घोषणापत्र में शामिल करें। बीजेपी सरकार किसान और मजदूरों के हक पर हर रोज कुठाराघात कर रही है। सात सितंबर को संयुक्त किसान मजदूर महापंचायत में हरियाणा भर से किसान और मजदूर विचार विमर्श करके बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करने काम करेंगे।

    इस संयुक्त किसान मजदूर महापंचायत में हरियाणा भर से हजारों की संख्या में किसान और मजदूर शामिल होंगे। इस मीटिंग में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। संगठन वाइज ड्यूटियां लगाई है। सरकार द्वारा प्रायोजित जातीय एवं संप्रदायिक घटनाएं चुनाव में वोट बटोरने को लेकर हो रही है। हिसार में पड़ाव चौक में गो मांस फेंकने की घटना एवं मस्जिद पर हमला किया। संप्रदायिक एवं असामाजिक तत्व इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करता है।

    बैठक में जोगेंद्र सिंह नैन, संदीप सिवाच, राजीव मलिक, कुलदीप पूनिया, मनोज सोनी, ईश्वर वर्मा, सतबीर धायल, बलराज मलिक, कपूर बगला, ललित सैनी, रोहतास राजली, कुलदीप खरड़, जोरा सिंह, धर्मवीर लोहान, चंदन सिंह, रणधीर सिंह गिल आदि शामिल रहे।

    खबरें और भी