Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weekly Weather: धुंध और हवाएं चलने से सुबह के समय ठंड का अहसास, जानें अगले सात दिन कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

    By Pawan Kumar Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Thu, 22 Feb 2024 08:07 AM (IST)

    ठंड तो वैसे कम हो गई है। लेकिन अबी भी सुबह के समय हल्की सी धुंध छाई रहती है। इसके साथ हवाएं चलने से सुबह के समय ठंड का अहसास होता है। लेकिल जैसे-जैसे ...और पढ़ें

    सुबह के समय छाई धुंध, अब रहेगा मौसम साफ। फाइल फोटो
    सुबह के समय छाई धुंध, अब रहेगा मौसम साफ। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weekly Weather News मौसम में लगातार बदलाव के साथ ही बुधवार सुबह हल्की धुंध छाई। धुंध और हवाएं चलने से सुबह के समय दोबारा से ठंड का अहसास हुआ। मगर धूप निकलने के कारण दिन में गर्मी रही। दो दिन पहले हुई वर्षा से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

    पहले अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास तक पहुंच गया मगर वर्षा से यह 22 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। वहीं सिरसा, नारनौल का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है। प्रदेश में तीन दिन पहले ओलावृष्टि और वर्षा हुई थी।

    ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ मगर वर्षा फसलों के लिए काफी फायदेमंद रहेगी। मौसम में बदलाव के साथ ही गुरुवार से मौसम साफ रहेगा। आने वाले दिनों में अभी कोई वर्षा की संभावना व्यक्त नहीं की गई। वहीं मौसम में नमी होने के कारण बुधवार सुबह के समय धुंध छाई। सुबह आठ बजे के बाद धूप खिलने से वह धुंध भी छट गई।

    दो से चार डिग्री तक गिरावट

    मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री तक पहुंच गया मगर बुधवार को तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    इसी प्रकार अंबाला का 24.6 डिग्री था जो गिर कर 22.1 डिग्री तक पहुंच गया। हिसार के अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री से गिर कर 23.4 डिग्री तक पहुंच गया।

    जानें अगले एक सप्ताह हरियाणा में कैसा रह सकता है मौसम?

    हिसार में अगले सात दिन न्यूनतम तापमान नौ से लेकर चौदह डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तो वहीं पर यहां अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। करनाल जिले में आज थोड़े बादल रहने की संभावना है। यहां के न्यूनतम तापमान की बात करें तो पारा छह डिग्री तक गिर सकता है तो वहीं अधिकतम पारा 22 डिग्री तक जा सकता है।

    12 से 14 फरवरी को बारिश पड़ने की संभावना है। वहीं करनाल जिले का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री तक चढ़ सकता है तो वहीं पर चौदह से लेकर आठ डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है। कैथल जिले की बात करें तो अधिकतम तापमान 22 ले 24 डिग्री तक रह सकता है तो वहीं पर न्यूनतम तापमान में 11 से लेकर आठ डिग्री तक गिरावट देखी जा सकती है।