Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Congress Sandesh Yatra: हिसार से आगाज, प्रदेश के सभी दस लोकसभा क्षेत्र में जाने का लक्ष्य; इस तारीख को भिवानी में एंट्री

    By Amit Dhawan Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Wed, 17 Jan 2024 01:18 PM (IST)

    Congress Sandesh Yatra Update कांग्रेस की कांग्रेस संदेश यात्रा बुधवार को नई सब्जी मंडी से शुरू हुई। मंच पर कांग्रेस नेत्री और पूर्व मंत्री कुमारी सैल ...और पढ़ें

    Haryana: कांग्रेस की संदेश यात्रा का हिसार से आगाज। कुमारी सैलजा और किरण चौधरी सभा में पहुंचे।
    Haryana: कांग्रेस की संदेश यात्रा का हिसार से आगाज। कुमारी सैलजा और किरण चौधरी सभा में पहुंचे।

    जागरण संवाददाता, हिसार। कांग्रेस की कांग्रेस संदेश यात्रा (Congress Sandesh Yatra) बुधवार को नई सब्जी मंडी से शुरू हुई। मंच पर कांग्रेस नेत्री , पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा, तोशाम के विधायक किरण चौधरी मंच पर मौजूद हैं। मंच पर कालका से पूर्व विधायक चंद्र मोहन बिश्नोई भी मौजूद हैं।

    कांग्रेस की यह संदेश यात्रा प्रदेश के सभी 10 लोकसभा क्षेत्र में जाएगी। बुधवार से इसका हिसार से आगाज हो रहा है। कुमारी सैलजा की तरफ से यह यात्रा शुरू करने की घोषणा की थी। यह यात्रा सभा के बाद शहर के कई स्थानों से होते चौधरीवास गांव पहुंचेगी।

    जहां दूसरी सभा होगी। इसके बाद शाम को पहले दिन का मंगाली में इसका समापन होगा। 18 जनवरी को हिसार लोकसभा क्षेत्र में घूमने के बाद यात्रा 20 को भिवानी में एंट्री करेगी।

    कांग्रेस यात्रा के मंच पर अभी नहीं पहुंचे हैं। मंच पर शमशेर गोगी, विधायक शैली चौधरी, रोहतक से पूर्व मंत्री बीबी बत्रा आदि नेता मौजूद है।