विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस को खत्‍म करना चाहते थे गांधी जी, हत्‍या के कारण बच गई : उमा भारती

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Thu, 13 Apr 2017 02:14 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि महात्‍मा गांधी कांग्रेस को खत्म करना चाहते थे, लेकिन एक पागल व्‍यक्ति द्वारा उनकी हत्‍या करने से ऐसा नहीं हो सका।

कांग्रेस को खत्‍म करना चाहते थे गांधी जी, हत्‍या के कारण बच गई : उमा भारती
कांग्रेस को खत्‍म करना चाहते थे गांधी जी, हत्‍या के कारण बच गई : उमा भारती

जेएनएन, हिसार। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि एक पागल आदमी नाथूराम गोडसे ने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की हत्‍या कर दी। अन्‍यथा, कांग्रेस कब की खत्‍म हो गई होती। गांधी जी कांग्रेस को खत्‍म करना चाहते थे, लेकिन उनकी हत्‍या के कारण ऐसा नहीं हो सका।

वह हिसार में आयोजित भाजपा के सांसद प्रवास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उमा भारती ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा पूरे देश में जिन लोकसभा सीटों पर चुनाव हारी है, वहां केंद्रीय नेताओं का प्रवास होगा। इसी कार्यक्रम के तहत वह हिसार आई हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता बढ़ा

उमा भारती ने कहा कि महात्मा गांधी जी का हत्यारा नाथूराम गोडसे पागल था अौर अपने पागलपन में उसने राष्‍ट्रपिता की हत्‍या कर दी। अगर उसने ऐसा नहीं किया हाेता नहीं तो कांग्रेस कब की खत्‍म हो गई होती। दरअसल, गांधी जी कांग्रेस को खत्‍म करना चाहते थे, लेकिन उनकी हत्‍या से यह नहीं हाे सका।

हिसार में कार्यक्रम में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती का स्‍वागत करते भाजपा नेता।

उमा भारती ने कहा कि गांधी जी जिस भारत का सपना देखते थे उस दिशा में कांग्रेस ने कोई कदम नहीं उठाया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्‍मा गांधी के सपने का भारत बनाने में जुटे हैं। माेदी सरकार देश को विकास के पथ पर अग्रसर कर इसे विश्‍व का सिरमौर बनाने में जुटी है।

उमा भारती ने कहा कि हरियाणा में सिंचाई के लिए पानी की कमी नहीं रहने देंगे। इसके लिए यमुना नदी पर हमारा प्रोजेक्ट चल रहा है। इसके तहत मानसून के दिनों में जो पानी यमुना में ज्यादा आता है उसको बचाकर सिंचाई के लिए उपयोगी बनाएंगे।

हिसार में केंद्रीय मंत्री उमा भारती के कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता व कार्यकर्ता।

उन्‍होंने कहा कि हरियाणा डार्क जॉन में है। हिसार में भी पानी काफी नीचे चला गया है। इस समस्या को दूर करने के लिए केंद सरकार काम कर रही है। हरियाणा के ऐसे क्षेत्रों की मैपिंग करवाकर समस्या को दूर किया जाएगा और भूजल स्‍तर को दोबारा पानी से रिचार्ज करेंगे। इसके लिए मनरेगा के तहत काम करवाए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की लड़ाई हुई तेज, पंजाब की तर्ज पर हुड्डा को कमान सौंपने की मांग