Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather: हिसार-फतेहाबाद में हुई ओलावृष्टि... फसलों को पहुंचा नुकसान, जानें कैसा रहेगा मौसम

    By Amit Dhawan Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Tue, 20 Feb 2024 07:31 AM (IST)

    सोमवार रात को करीब साढ़े आठ बजे प्रदेश के हिसार और फतेहाबाद जिले में ओलावृष्टि हुई और हिसार में हांसी के चैनत गांव व फतेहाबाद के भट्टूकलां और बनमंदौरी ...और पढ़ें

    इन जिलों ओलावृष्टि से पहुंचा फसलों को नुकसान (फाइल फोटो)
    इन जिलों ओलावृष्टि से पहुंचा फसलों को नुकसान (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather: प्रदेश के हिसार और फतेहाबाद जिले में सोमवार रात को करीब साढ़े आठ बजे ओलावृष्टि हुई। हिसार में हांसी के चैनत गांव और फतेहाबाद के भट्टूकलां और बनमंदौरी में ओले गिरे। इससे वहां खेतों में खड़ी फसल को नुकसान हुआ है।

    वहीं हिसार और फतेहाबाद में हल्की वर्षा भी साथ-साथ हो रही है। तेज हवाएं चलने के कारण दिन के समय गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं पुरवाई हवाएं चलने से आए नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से तीन दिन वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही मौसम विज्ञानियों की तरफ से ऐसे मौसम में फसल में पानी नहीं लगाने की सलाह दी है।

    सोमवार को अचानक से बदला मौसम 

    मौसम में सोमवार दोपहर को अचानक से बदला हुआ और तेज हवाएं चलने लगी। धूल भरी आंधी चलने से लोग परेशान रहे। शाम को फतेहाबाद में हल्की वर्षा शुरू हुई, मगर रात करीब साढ़े आठ बजे हिसार और फतेहाबाद में ओलावृष्टि शुरू हुई। हिसार में हांसी और नारनौंद में वर्षा भी हुई।

    इसी प्रकार भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से प्रदेश के 11 जिलों में सोमवार को ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की हुई थी। वहीं मंगलवार को प्रदेश भर में वर्षा होने के साथ ओलावृष्टि के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

    खबरें और भी

    हल्की वर्षा की है उम्मीद

    हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस विक्षोभ के चलते मैदानी इलाकों में हल्की वर्षा होने की उम्मीद है। यह वर्षा खेतों में खड़ी फसल के लिए काफी फायदेमंद है। मौसम इस प्रकार से रहने के कारण किसानों को फसल में पानी नहीं लगाने की सलाह दी है। मौसम साफ होने के बाद किसान जरूरत के हिसाब से पानी लगा सकता है।

    अधिकतम तापमान में होगी गिरावट

    प्रदेश में मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। अभी कई जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास तक पहुंच गया था। हवाएं चलने और हल्की वर्षा से यह कम होगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

    ओरेंज अलर्ट : पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत,

    येलो अलर्ट : महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी