विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था सिकंदर फौजी, अब आया पकड़ में; हिस्ट्रीशीटर काला बड़ाला को उतारा था मौत के घाट

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Fri, 08 Sep 2023 03:48 PM (IST)

Sikandar Fauji Arrested काला बड़ाला मर्डर मामले में फरार मुख्य आरोपित सिकंदर फौजी को हांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ...और पढ़ें

पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था सिकंदर फौजी हुआ गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था सिकंदर फौजी हुआ गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. काला बड़ाला मर्डर मामले का मुख्य आरोपी सिकंदर फौजी गिरफ्तार
  2. 17 जनवरी को काला बड़ाला की हत्या की थी।

हांसी/ हिसार, जागरण संवाददाता। Sikandar Fauji Arrested: काला बड़ाला मर्डर मामले में फरार मुख्य आरोपित सिकंदर फौजी को हांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सिकंदर फौजी हांसी सेक्टर 5 में अपनी मां से मिलने के लिए आया था। इसी दौरान सीआईए-2 ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सिकंदर फौजी गाड़ी में सवार होकर हांसी आया था।

काला बडाला की सरेआम की थी हत्या

गौरतलब रहे कि 17 जनवरी को जीतपुरा गांव के समीप हुए गैंगवार ने जोनी व उसके भाई फौजी सहित 7 आरोपितों ने प्रदीप लोहार उर्फ काला बडाला की गाड़ी को टक्कर मारकर उसे रोका और उसे गाड़ी से उतार गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने गाड़ी चालक सुनील के बयान पर जोनी व सहित 3 युवकों को नामजद करते हुए 7 के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। हत्या की इस घटना के बाद से ही सिकंदर फौजी पुलिस की लिए चुनौती बना हुआ था। पुलिस ने इस मामले में जोनी सहित अन्य आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

प्रदीप जमावड़ी की हत्या का बदला लेन के लिए दिया वारदात को अंजाम

प्रदीप जमावड़ी की हत्या का बदला लेने के लिए प्रदीप लोहार की मौत को अंजाम दिया गया था। प्रदीप जमावड़ी जोनी और उसके भाई फौजी सिकंदर का अच्छा दोस्ता था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने पिस्तौल के बल पर एक स्पार्क गाड़ी को छिना था और उस में सवार होकर भागे थे।

कुछ दूरी पर आरोपितों ने स्पार्क गाड़ी को रास्ते में छोड़ दिया था। उसके बाद हिसार में एक गाड़ी को छिन राजस्थान भाग गए थे। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपित अलग-अलग फरार हुए थे। ताकि पुलिस की गिरफ्त में न आ सके।

आरोपियों से बरामद हुए हथियार

 हिसार में सिकंदर फौजी हांसी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। काला बडाला की हत्या के बाद से ही वह फरार था। पुलिस सिकंदर की गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास कर चुकी थी। अब जाकर पुलिस को कामयाबी मिली है। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने सिकंदर गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके पास से 6 पिस्तौल व 31 कारतूस, बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किए थे।

अपने नाम से गैंग खड़ा कर रहा था सिकंदर

गिरफ्तार किए गए इन चारों आरोपितों ने हिसार में चुड़ामणी अस्पताल कें पार्टनर संजू यादव की हत्या को अंजाम देना था। अपनी प्लानिंग में कामयाब होने से पहले ही हांसी पुलिस ने इनकों गिरफ्तार कर लिया था। वारदात को अंजाम देने के लिए गिरफ्तार किए गए आरोपितों को सिकंदर फौजी ने हथियार उपलब्ध करवाए थे।

सिकंदर अपने नाम से नया गैंग खड़ा करना चाहता था। इसके लिए वह नई उम्र के युवाओं को अपनी गैंग में शामिल कर रहा था। सिकंदर युवाओं को पैसे का लालच देकर अपनी गैंग में शामिल करता था। ऐसे युवा जल्द पैसे कमाने के लालच में ऐसे काम करने को तैयार हो जाते थे।

यह भी पढ़ें- Rewari News: सैनिक स्कूल में पढ़ता था 11वीं कक्षा का छात्र, संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर हुई मौत

क्या बोले एसपी?

हांसी के एसपी ने कहा कि काला बडाला हत्या के मामले में वांछित सिकंदर फौजी को सीआईए-2 ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

ॉ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।