Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Air Pollution: सुबह धुंध तो दिन में स्मॉग से बढ़ी परेशानी, 400 के करीब AQI; इस दिन से मिलेगी राहत!

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 05:00 AM (IST)

    हरियाणा के मौसम में बदलाव के चलते स्मॉग से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान भी तेजी से नीचे आ रहा है। प्रदेश के बल्लबगढ़ फरीदाबाद फतेहा ...और पढ़ें

    हरियाणा में सुबह धुंध तो दिन में स्मॉग से लोग परेशान।
    हरियाणा में सुबह धुंध तो दिन में स्मॉग से लोग परेशान।

    जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में दिन प्रतिदिन परिवर्तन हो रहा है। सुबह के समय धुंध छाई है तो दिन में स्मॉग से लोग परेशान है। प्रदेश के जिलों का एक्यूआइ ज्यादा खराब की श्रेणी से अभी नीचे नहीं आ रहे हैं। नौ जिले ऐसे है जिनमें एक्यूआइ 300 से 400 के बीच है। दूसरी तरफ मौसम विज्ञानियों की तरफ से 17-18 नवंबर को बीच-बीच में हलके बादल छाने की संभावना व्यक्त की गई है।

    प्रशासन करा रहा पानी का छिड़काव 

    मौसम में बदलाव के चलते स्मॉग से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान भी तेजी से नीचे आ रहा है। प्रदेश के बल्लबगढ़, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, कैथल, मानेसर, रोहतक की हवा ज्यादा खराब की श्रेणी में है। इन जिलों की हवा को ठीक रखने के लिए प्रशासन की तरफ पानी का छिड़काव किया जा रहा है। स्मॉग ज्यादा होने के चलते लोग सुबह के समय कम बाहर निकल रहे हैं।

    सुबह के समय धुंध

    मौसम में परिवर्तन के कारण सुबह के समय धुंध छाई हुई है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को हिसार का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में गिरावट से रात को ठंड बढ़ी है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच ज्यादा गैप है।

    20 नवंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना

    हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि इस दौरान उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इससे राज्य में दिन के तापमान सामान्य रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। परंतु इस दौरान 17-18 नवंबर को बीच-बीच में हल्के बादल आने की संभावना है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Air Pollution: डायबिटीज का जोखिम बढ़ा सकता है प्रदूषण, जानें किन तरीकों से किया जा सकता है बचाव