Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Crime: हैवानियत की हदें पार, नाबालिग युवक ने चचेरी बहन से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 04:00 AM (IST)

    नाबालिग युवक द्वारा नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआइ प्रेम कुमारी ने बताया कि सदर थाना के अंतर्ग ...और पढ़ें

    नाबालिग युवक द्वारा नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
    नाबालिग युवक द्वारा नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

    संवाद सूत्र, नरवाना।  नाबालिग युवक द्वारा नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआइ प्रेम कुमारी ने बताया कि सदर थाना के अंतर्गत एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसका व उसके देवर का परिवार इकट्ठा एक ही घर में रहता है। 30 नवंबर को जब उसकी 13 वर्षीय लड़की के अचानक पेट में दर्द हुआ। 

    जिसके बाद वह तथा उसका पति उसकी लड़की को नागरिक अस्पताल जांच के लिए लेकर गए। जहां डाक्टर ने उसकी लड़की का टेस्ट करवाया तो उसके गर्भवती होने का पता चला। उसके गर्भवती होने पर जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि जब वह लड़की के मामा के घर लगभग 3-4 महीने पहले गई थी। इस दौरान उसके परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर नहीं थे। उस समय उसके चचेरे भाई ने उसको अकेली पाकर उसके घर के कमरे में उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

    उसके बाद लड़की ने डर के मारे किसी को नहीं बतलाया और उसके गर्भवती होने का खुलासा लड़की के पेट दर्द होने से हुआ। जांच अधिकारी प्रेम कुमारी ने बताया कि लड़की का चचेरा भाई भी उसकी हमउम्र का नाबालिग है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवा दिया है और काउंसलिंग करवाई जा रही है।