Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election 2024: हरियाणा में भाजपा ने 40 सीटों पर बदले उम्मीदवार, 5 विधायक और 4 पूर्व मंत्रियों का कटा टिकट

    Updated: Wed, 04 Sep 2024 10:48 PM (IST)

    Haryana Assembly Election 2024 हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने पहली सूची (BJP Candidates List) जारी कर दी है। प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत ...और पढ़ें

    हरियाणा में भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है
    हरियाणा में भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है

    HighLights

    1. दो बार चुनाव हारने वालों पर दाव नहीं
    2. आठ मंत्रियों को मिला टिकट-सीएम सैनी लाडवा
    3. आरती राव अटेली और जगमोहन करनाल से लड़ेंगे

    अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा (BJP Candidates List) ने बुधवार को अपनी पहली सूची में 67 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने दो बार चुनाव हार चुके उम्मीदवारों पर दांव नहीं खेला और 40 सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। सूची में आठ मंत्रियों, नौ विधायकों, पांच पूर्व मंत्रियों के नाम हैं, जबकि तीन मंत्रियों, पांच विधायकों और चार पूर्व मंत्रियों के टिकट काट दिए गए हैं।

    भाजपा ने दो मंत्रियों को रखा होल्ड पर

    दो मंत्रियों सीमा त्रिखा और डॉ. बनवारी लाल की सीट होल्ड पर रख दी है।भाजपा ने जिन तीन मंत्रियों के टिकट काटे हैं, उनमें बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, खेल एवं वन राज्य मंत्री संजय सिंह और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री विशंभर वाल्मीकि शामिल हैं।

    रणजीत चौटाला रानियां से निर्दलीय चुनाव जीते थे, लेकिन वह बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। महिला कोच द्वारा यौन शोषण के आरोपों से विवादित चल रहे पूर्व खेल राज्य मंत्री संदीप ¨सह को भी इस बार टिकट नहीं मिला है।

    नौ विधायकों पर जताया दोबारा भरोसा

    भाजपा ने नौ विधायकों को दोबारा टिकट दिए हैं। जिन पूर्व मंत्रियों को दोबारा चुनाव लड़वाने का निर्णय लिया है, उनमें विपुल गोयल और राव नरबीर के अलावा कलायत से कमलेश ढांडा शामिल हैं।

    खबरें और भी

    जिन पूर्व मंत्रियों के टिकट काटे हैं, उनमें सोनीपत से पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शामिल हैं। तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के वंशजों पर विश्वास जताया गया है।

    भूतपूर्व सीएम राव बीरेंद्र सिंह की पोती और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ¨सह की बेटी आरती राव अटेली से चुनाव लड़ेंगी। चौधरी भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई को आदमपुर तथा चौधरी बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी को तोशाम से टिकट दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Elections: बीजेपी ने जारी की 67 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, सीएम नायब सैनी लाडवा से लड़ेंगे चुनाव