Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election: जजपा-आसपा ने जारी की 19 प्रत्याशियों की पहली सूची, दुष्यंत चौटाला उचाना से लड़ेंगे चुनाव

    Updated: Wed, 04 Sep 2024 05:47 PM (GMT+05:30)

    JJP-ASP Candidates 1st List हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) गठबंधन ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। ...और पढ़ें

    जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है
    जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है

    HighLights

    1. जजपा और आसपा ने 70 और 20 का अपनाया फॉर्मूला
    2. आसपा 20 पर तो जजपा 70 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
    3. जारी सूची में आसपा के चार नेताओं का नाम भी शामिल है

    एएनआई, पंचकूला। Haryana Vidhansabha Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 19 नामों को मंजूरी दी गई है।

    इस सूची में दुष्यंत चौटाला का नाम भी शामिल है। वह उचाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि दिग्विजय चौटाला डबवाली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और जननायक जनता पार्टी ने गठबंधन किया था।

    उम्मीदवारों की सूची

    जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार (JJP Candidates first list)

    • उचाना - दुष्यंत चौटाला
    • डबवाली - दिग्विजय चौटाला
    • जुलाना - अमरजीत ढांडा
    • दादरी - राजदीप फौगाट
    • गोहाना - कुलदीप मलिक
    • बावल - रामेश्वर दयाल
    • मुलाना - डॉ रविंद्र धीन
    • रादौर - राजकुमार बुबका
    • गुहला - कृष्ण बाजीगर
    • जींद - इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत
    • नलवा - विरेंद्र चौधरी
    • तोशाम - राजेश भारद्वाज
    • बेरी - सुनील दुजाना सरपंच
    • अटेली - आयुषी अभिमन्यु राव
    • होडल - सतवीर तंवर

    आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार

    • सढौरा - सोहेल
    • जगाधरी - डॉ अशोक कश्यप
    • सोहना - विनेश गुर्जर
    • पलवल - हरिता बैंसला

    ये रहा सीटों का फॉर्मूला

    बीती 27 अगस्त को हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी और चंद्रशेखर की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीच गठबंधन हुआ।

    इस बैठक में तय हुआ कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में जननायक जनता पार्टी 70 और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर ने दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में गठबंधन का एलान किया था।

    हरियाणा में 5 अक्टूबर को होगा चुनाव

    हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होना है। चुनाव एक ही चरण में होंगे। वहीं, मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने पहले मतदान की तारीख एक अक्टूबर तय की हुई थी, जबकि मतगणना की तारीख चार अक्टूबर थी। चुनाव आयोग ने यह फैसला बिश्नोई समुदाय के मताधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए लिया था। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव की घोषणा होते ही JJP में इस्तीफे की झड़ी, देवेंद्र बबली-ईश्वर सिंह समेत 4 विधायकों ने छोड़ी पार्टी