विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में जानलेवा कोहरा, हिसार-रेवाड़ी हादसों में दो की मौत, ठंड का प्रकोप जारी

Published: Wed, 04 Feb 2026 07:50 AM (IST)

हरियाणा में मंगलवार को घना कोहरा और कड़ाके की ठंड आफत बनी रही, जिससे जनजीवन व यातायात प्रभावित हुआ। हिसार ...और पढ़ें

कैप्शन: हरियाणा में कोहरे का कहर (फाइल फोटो)

कैप्शन: हरियाणा में कोहरे का कहर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. घने कोहरे और ठंड से हरियाणा में दो की मौत।

  2. हिसार-रेवाड़ी में सड़क हादसों में पुलिसकर्मी भी शहीद।

  3. अगले सप्ताह भी घना कोहरा और कड़ाके की ठंड रहेगी।

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मंगलवार को घना कोहरा और कड़ाके की ठंड आफत बनकर छाया रहा। कोहरे के कारण जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ, वहीं हिसार और रेवाड़ी में घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसों में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और हवा में नमी के चलते अगले एक सप्ताह तक सुबह के समय घना कोहरा बने रहने का अनुमान है। मंगलवार को हिसार प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री रहा।

भिवानी में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान अधिकांश जिलों में 17 से 21 डिग्री के बीच रहा। मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के करण उत्तरी बर्फीली हवाएं चल रही है। इससे तापमान में और कमी आएगी। छह फरवरी से तापमान में दोबारा से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आठ फरवरी तक सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा।

वर्तमान परिदृश्य में तापमान में नमी है, इसी कारण हिसार, फतेहाबाद, भिवानी सहित अन्य जिलों में कोहरा छाया रहेगा। सुबह के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। वहीं दिन के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। छह फरवरी को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बादलवाही देखने को मिलेगी। नौ फरवरी को भी कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादलवाही बनी रहेगी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।