विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana: देश का सबसे बेहतरीन म्यूजियम, राखीगढ़ी में देखने को मिलेगी हड़प्पाकालीन सभ्यता की झलक

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Thu, 06 Jul 2023 07:00 AM (GMT+05:30)

म्यूजियम के बाहर भी ऐसी ईटों का प्रयोग किया गया है। जो कि हड़प्पा कालीन सभ्यता के समय की दीवारों ...और पढ़ें

Haryana: देश का सबसे बेहतरीन म्यूजियम, राखीगढ़ी में देखने को मिलेगी हड़प्पाकालीन सभ्यता की झलक
Haryana: देश का सबसे बेहतरीन म्यूजियम, राखीगढ़ी में देखने को मिलेगी हड़प्पाकालीन सभ्यता की झलक

नारनौंद, सुनील मान। हड़प्पाकालीन सभ्यता को लेकर राखीगढ़ी में आधुनिक तरीके का म्यूजियम बनाया जा रहा है, जिसका सिविल वर्क पूरा हो चुका है। देश का सबसे बेहतरीन म्यूजियम बनाने के लिए देश विदेशों के सभी म्यूजियम देखे जा रहे हैं। यह म्यूजियम देश में अलग तरह का म्यूजियम बनाया जाएगा। राखीगढ़ी में हड़प्पाकालीन सभ्यता की पूरे विश्व में सबसे बड़ी साइट है और इस साइट के पास ही सरकार द्वारा करीब 32 करोड़ रुपए की लागत से विशाल म्यूजियम बनाया जा रहा है।

वर्ष 2017 में इस म्यूजियम को बनाने की शुरुआत की गई थी और अब म्यूजियम का सिविल वर्क पूरा हो चुका है। इसके इंटीरियर के लिए वर्क किया जा रहा है। आधुनिक तरीके से पूरा इंटीरियर तैयार करने की योजना पर काम किया जा रहा है। म्यूजियम के अंदर जैसे ही पर्यटक प्रवेश करेंगे तो उनको ऐसी झलक मिलेगी जैसे कि वह हड़प्पा कालीन सभ्यता में पहुंच गए हो।

म्यूजियम के बाहर भी ऐसी ईटों का प्रयोग किया गया है। जो कि हड़प्पा कालीन सभ्यता के समय की दीवारों में मिलती थी। सरकार का प्रयास है कि इस म्यूजियम से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले। म्यूजियम को आधुनिक और बेहतरीन म्यूजियम बनाने के लिए देश के अन्य प्रदेशों में बने हुए म्यूजियम को भी देखा जा रहा है। खोदाई के दौरान हजारों वर्ष पुराने जो अवशेष मिले हैं वह भी इसी म्यूजियम में रखे जाएंगे।

फिलहाल वो अवशेष दिल्ली के नेशनल म्यूजियम और पूना में रखे हुए हैं। पर्यटकों के लिए एक फोटोग्राफ्स लैब भी तैयार की जाएगी। इसमें चित्रों के माध्यम से हड़प्पा कालीन सभ्यता की हर छोटी से बड़ी चीज को पर्यटक देख सकेंगे। बॉक्स इस म्यूजियम में ओपन एयर थिएटर, गैलरी, पुस्तकालय, कैफे, किड्स जोन, हास्टल इत्यादि तैयार किए गई है। ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।

राखीगढ़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 10 सितंबर 2022 को इस साइट का दौरा करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने टीलों पर जाकर बारीकी से हड़प्पा कालीन सभ्यता की जानकारी ली थी। वो म्यूजियम से काफी प्रभावित हुए थे। उसको जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को आदेश देकर गए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।