यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan Election 2023: JJP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, 6 उम्मीदवार इन जगहों से आजमाएंगे किस्मत
जेजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly Election 2023) को लेकर अपनी पहली प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में एक महिला ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी ने विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। राजस्थान में बिना बीजेपी के साथ गठबंधन के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद पार्टी ने अपने छह उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

ये उम्मीदवारों आजमाएंगे अपनी किस्मत
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जेजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 6 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। सूरतगढ़ से जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वीराज मील प्रत्याशी होंगे। फतेहपुर से पूर्व विधायक नंद किशोर, दांतारामगढ़ से जेजेपी महिला प्रदेशाध्यक्ष रीटा सिंह, खंडेला से सरदार सिंह आर्य, कोटपुतली से जेजेपी प्रदेश प्रधान सचिव रामनिवास यादव और भरतपुर से डॉ. मोहन सिंह को जेजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।