Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • haryana
  • hisar
LIVE BLOG

Haryana Lok Sabha Election Live Voting: हरियाणा में करीब 65 फीसदी हुआ मतदान, लोकतंत्र की ताकत बनकर उभरे सिरसा के वोटर्स

Haryana Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting LIVE हरियाणा में 10 लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट पर मतदान हो गया है। प्रदेश में कुल 59.4 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें कि हरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्या दो करोड़ 76 हजार 768 है, जिसमें एक करोड़ छह लाख 52 हजार 345 पुरुष, 94 लाख 23 हजार 956 महिला और 467 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

By Deepak Saxena Sat, 25 May 2024 07:50 PM (IST)
News Article Hero Image

Haryana Lok Sabha Election Phase 6 Voting LIVE हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों के साथ एक विधानसभा सीट पर मतदान हो चुका है। प्रदेश में करीब 65 फीसदी मतदान हुआ। प्रदेश की सिरसा सीट पर सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। यहां कुल 63 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी वोटर्स ने चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

25 May 20247:50:56 PM
हरियाणा में 59.3 फीसदी मतदान हुआ है

हरियाणा में मतदान संपन्न हो चुका है। प्रदेश में कुल 59.3 फीसदी मतदान हुआ है। अंबाला में 62.3 फीसद, और सिरसा में 63 फीसदी हुआ मतदान है। सबसे कम फरीदबाद में 55.5 फीसदी हुआ मतदान है। कुरुक्षेत्र लोकसभा में 62 फीसदी हुआ मतदान जबकि भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर 60.3 फीसदी हुआ मतदान हुआ है। वहीं रोहतक में 60.2 फीसदी, सोनीपत में 57.5 फीसदी हुआ मतदान हुआ। हिसार में 59 फीसदी मतदान, गुरुग्राम में 57 फीसदी, करनाल में 59.1 फीसदी चुनाव हुआ जबकि करनाल उपचुनाव के लिए 54.8 फीसदी वोटिंग हुई है।

25 May 20246:10:06 PM
मैं मतदाताओं का धन्यवाद अदा करता हूं: दीपेंद्र हुड्डा

रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा (Haryana Lok Sabha Election 2024) ने कहा कि मैं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। हरियाणा की जनता हरियाणा के भविष्य, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए बदलाव की मांग करती है। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं रोहतक लोकसभा सीट पर मतदाताओं का आशीर्वाद मिल रहा है और कांग्रेस हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीत रही है।

25 May 20245:36:37 PM
फरीदाबाद सीट पर 49.2 फीसदी मतदान

हरियाणा में शाम पांच बजे तक 53.6 फीसदी मतदान हुआ है। अंबाला सीट पर 57.2, भिवानी महेद्रगढ़ सीट पर 55.2, फरीदाबाद सीट पर 49.2, गुरुग्राम पर 51.1, हिसार सीट पर 53.0, कुरुक्षेत्र सीट पर 56.5, रोहतक सीट पर 52.8, सोनीपत सीट पर 51.8 तो सिरसा सीट पर 57.2 फीसदी वोटिंग हुई है।

25 May 20245:33:24 PM
पांच बजे तक अंबाला पर सबसे ज्यादा हुआ मतदान

Haryana Lok Sabha Election: हरियाणा की सभी दस सीटों पर मतदान जारी है। शाम पांच बजे तक हरियाणा में 53.6 फीसदी मतदान हुआ है। इनमें सबसे कम फरीदाबाद संसदीय सीट पर चुनाव हुआ है तो सबसे ज्यादा मतदान अंबाला सीट पर हुआ है।

25 May 20243:42:24 PM
हरियाणा में तीन बजे तक 46.26 फीसदी मतदान

हरियाणा में एक बजे तक 46.26 फीसदी मतदान हुआ। अंबाला में 48.31 प्रतिशत, करनाल में 46.24 फीसदी, कुरुक्षेत्र में 50.17 प्रतिशत, गुरुग्राम में 41.31, फरीदाबाद में 42.34 प्रतिशत, भिवानी महेंद्रगढ़ में 47.25 प्रतिशत, रोहतक में 49.08 प्रतिशत, सिरसा में 49.44 फीसदी, सोनीपत में 46.14 फीसदी और हिसार में 45.28 फीसदी मतदान हुआ।

25 May 20242:51:13 PM
करनाल में वोटर्स की पर्ची काटते नजर आए सीएम सैनी
blog images

LIVE Voting Haryana Lok Sabha Election 2024 करनाल में मतदान के बीच सीएम नायब सैनी एक आम कार्यकर्ता की तरह नजर आए। उन्होंने चुनावी बस्ते पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर खुद अपनी कलम से साधारण मतदाताओं की पर्चियां बनाई। सैनी करनाल विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं।

25 May 20242:35:30 PM
नूंह दंगों का नहीं दिखा असर, जमकर हुई वोटिंग

गांव रायपुर के अतिसंवेदनशील बूथ नंबर 209 पर दोपहर दो बजे भी मतदाताओं में मतदान को लेकर दिखा उत्साह। नूंह दंगे के प्रभावित इस गांव में नहीं दिखा दंगे का असर शांतिपूर्वक लोगो ने बढ़चढ़ कर मतदान में किया हिस्सा।
 

25 May 20241:41:13 PM
हरियाणा में एक बजे तक 36.48 फीसदी मतदान

Haryana Lok Sabha Election 2024 live update हरियाणा में एक बजे तक 36.48 फीसदी मतदान हुआ। अंबाला में 38.12 प्रतिशत, करनाल में 35.69 फीसदी, कुरुक्षेत्र में 40.06 प्रतिशत, गुरुग्राम में 30.59, फरीदाबाद में 33.92 प्रतिशत, भिवानी महेंद्रगढ़ में 38.37 प्रतिशत, रोहतक में 38.15 प्रतिशत, सिरसा में 40.84 फीसदी, सोनीपत में 37.07 फीसदी और हिसार में 34.99 फीसदी मतदान हुआ।

25 May 20241:34:03 PM
ब्रह्माकुमारी की बहनों ने भी किया मतदान
blog images

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रोहतक शीला बाईपास की बी के बहनों ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया और सभी से अपील की की सभी को अपने वोट डालने के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए, वोट डालना हर एक नागरिक की जिम्मेवारी है।

25 May 20241:10:15 PM
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने परिवार सहित किया मतदान
blog images

रोहतक में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने परिवार सहित मतदान किया। इस दौरान उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे।

25 May 202412:13:13 PM
करनाल में 11 बजे तक हुआ 22.04 प्रतिशत मतदान

करनाल लोकसभा क्षेत्र में 11 बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार 22.04 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इस लोकसभा क्षेत्र की असंध विधानसभा क्षेत्र में 20.40 प्रतिशत, घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में 25 प्रतिशत, इंद्री में 24.80, इसराना में 29.30, करनाल में 18 प्रतिशत, नीलोखेड़ी में 23 प्रतिशत, पानीपत शहरी विधानसभा में 18.40 प्रतिशत, पानीपत ग्रामीण में 20.50 प्रतिशत, समालखा विधानसभा क्षेत्र में 21.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस जिले में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।

25 May 202412:12:12 PM
मनीष ग्रोवर की कांग्रेस ने अवैध गतिविधि को लेकर की शिकायत

रोहतक में पूर्व विधायक मनीष ग्रोवर मतदान में हस्तक्षेप कर रहे हैं। बूथ नंबर 110-118 ओल्ड आईटीआई पर अवैध गतिविधि के आरोप लगे। अवैध रूप से बूथ में एंट्री को लेकर कांग्रेस ने शिकायत की है।

25 May 202411:57:01 AM
चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत, निर्वाचन आयोग देगा 15 लाख का मुआवजा

LIVE Haryana Lok Sabha Election 2024 चुनावी ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से कर्मचारी वीरेंद्र की मौत हो गई। सेरसा गांव में पोलिंग बूथ पर ड्यूटी लगी हुई थी। कल शाम को तैयारियों के दौरान हार्ट अटैक आया था। वहीं, आज उपचार के दौरान नागरिक अस्पताल में कर्मचारी की मौत हो गई। वो राजकीय हाईस्कूल, पुगथला में कार्यरत थे। हरियाणा के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सोनीपत में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की मौत पैरालिसिस के चलते हुई और निर्वाचन आयोग की तरफ से 15 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा।

25 May 202411:51:14 AM
गुरुग्राम में 11 बजे तक 15.6 फीसदी मतदान

गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 15.6 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह सात बजे से लोग वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं और पूरे लोकसभा के कुल 25 लाख 73 हजार 411 वोट में से चार लाख 2 हजार 512 वोट डाले जा चुके हैं। सुबह गर्मी नहीं होने के कारण लोग जल्दी मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे। लेकिन अब 11.45 बजे गर्मी बढ़ने लगी है और तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। ऐसे में कई मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए लगी हुई लाइनें छोटी होने लगी हैं।

25 May 202411:41:57 AM
हिसार में सुबह 11 बजे तक कुल 22.18 प्रतिशत मतदान

हिसार के इन क्षेत्र आदमपुर में 20.50%, बरवाला में 18.80%, बवानी खेड़ा में 19.00%, हांसी में 25.20%, हिसार में 20.10%, नलवा में 27.00%, नारनौंद में 20.40%, उचाना कलां में 26.90% और उकलाना में 21.50% मतदान हुआ।

25 May 202411:26:49 AM
11 बजे तक 22.6 फीसदी हुआ मतदान

Haryana Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE News: हरियाणा में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत सिरसा में 20.8% और कुरुक्षेत्र में 20.6 प्रतिशत दर्ज किया गया। फरीदाबाद 14.5%, अंबाला 18.9, गुरुग्राम 15.8%, हिसार 19.6%, करनाल 17.6%, भिवानी 20%, रोहतक 15.2%, सोनीपत 17.2% मतदान हुआ। इसके साथ ही 11 बजे तक हरियाणा में कुल मत प्रतिशत 22.6 रहा।

25 May 202410:33:11 AM
विधानसभा अध्यक्ष ने परिवार सहित किया मतदान
blog images

 हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने परिवार के साथ वोट डाला। साथ ही उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

25 May 20249:59:27 AM
हरियाणा में 9 बजे तक 8.31 फीसदी मतदान

हरियाणा में नौ बजे तक 8.31 फीसदी मतदान हुआ। अंबाला में 6.92 प्रतिशत, करनाल में 9.29 फीसदी, कुरुक्षेत्र में 9.92 प्रतिशत, गुरुग्राम में 6.20, फरीदाबाद में 5.46 प्रतिशत, भिवानी महेंद्रगढ़ में 10.26 प्रतिशत, रोहतक में 10.22 प्रतिशत, सिरसा में 9.81 फीसदी, सोनीपत में 9.33 फीसदी और हिसार में 7.44 फीसदी मतदान हुआ।

25 May 20249:35:32 AM
युवाओं ने किया मतदान का प्रयोग
blog images

पहली बार मतदान करने वाले मतदाता अपने वोटर कार्ड के साथ दिखाई दिए। वोटर्स ने मतदान देकर अपनी खुशी जाहिर की।

25 May 20249:01:11 AM
राज्यसभा सदस्य ने पत्नी सहित किया मतदान
blog images

अंबाला शहर में मेयर शक्ति रानी शर्मा उनके पुत्र एवं राज्यसभा सदस्य कार्तिक शर्मा और उनकी पत्नी वोट डालकर केंद्र से निकलते हुए

25 May 20248:49:03 AM
मतदान के लिए पहुंचे सुशील गुप्ता
blog images

कैथल शहर में स्वामी विवेकानंद स्कूल में बने बूथ पर पहुंचे इंडी गठबंधन के कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार सुशील गुप्ता।

25 May 20248:43:19 AM
दुष्यंत चौटाला ने किया मतदान

Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Phase 6 Voting: सिरसा में मतदान करने के बाद हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर निकलें और बदलाव के लिए वोट करें...यह लोकतंत्र का महापर्व बहुत महत्वपूर्ण है...

25 May 20248:22:40 AM
चुनावी महायज्ञ में साधु संत और महंतों की आहुति
blog images

Haryana Lok Sabha Chunav live voting हरियाणा में मतदान केंद्र पर साधु संतों ने भी अपने मत का प्रयोग किया।

25 May 20248:21:04 AM
एक घंटे में 8.6 प्रतिशत हुआ मतदान

LIVE Haryana Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से आरंभ हुए मतदान में सुबह आठ बजे तक 8.6 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। यह आंकड़े गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र की रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के हैं।कई मतदान केंद्र पर तो सुबह छह बजे ही लोग मतदान करने के लिए पहुंच गए थे।

25 May 20248:13:39 AM
सीएम नायब सिंह सैनी ने पत्नी संग किया मतदान
blog images

Haryana Lok Sabha Chunav 2024 बूथ नंबर 122 गांव मिर्जापुर में वोट डालने मुख्यमंत्री नायब सिंह अपनी पत्नी सुमन के साथ पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अपने गांव में सुबह 7 बजे वोट डाली।

25 May 20248:11:00 AM
उद्योगपति पवन जिंदल ने पत्नी संग किया मतदान
blog images

 LIVE Haryana Lok Sabha Election 2024 गुरुग्राम में अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघ चालक व प्रसिद्ध उद्योगपति पवन जिंदल।

25 May 20248:09:15 AM
मतदान करने के लिए पहुंची डीआईजी नाजनीन भसीन
blog images

गुरुग्राम में मतदान करने के बाद स्याही दिखाते हरियाणा के सीआईडी चीफ व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक मित्तल, उनकी पत्नी सुनीता मित्तल एवं डीआईजी नाजनीन भसीन।

25 May 20248:03:11 AM
कंट्रोल रूम से अधिकारी रख रहे बूथों पर नजर
blog images

करनाल में कंट्रोल रूम से बूथों पर अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही गुरुग्राम में मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका के चलते पुलिस अलर्ट मोड पर है।

25 May 20247:45:50 AM
EVM में तकनीकी खराबी के चलते करनाल में देरी से शुरू हुआ मतदान
blog images

Haryana Lok Sabha Election 2024 live update करनाल में ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण कई जगह देरी से मतदान शुरू हुआ। इसके चलते मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ती गई।

25 May 20247:42:17 AM
लाइन में लगकर बंतो कटारिया ने डाला अपना वोट
blog images

 मतदान के लिए अंबाला सीट से भाजपा की प्रत्याशी बंतो कटारिया लाइन में खड़ी दिखाई दीं। बंतो कटारिया ने मनसा देवी कॉप्लेक्स के सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्र में वोट डाला।

25 May 20247:34:34 AM
EVM खराब होने के चलते 10 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान

Haryana Lok Sabha Chunav 2024 रेवाड़ी के बूथ नंबर 142 में ईवीएम खराब होने से दस मिनट देर से शुरू हुआ मतदान। दूसरी मशीन लगाई गई। इसके बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हो पाई।

25 May 20247:26:51 AM
गर्मी के चलते सुबह ही घरों से बाहर निकले मतदाता
blog images

फरीदाबाद में मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। गर्मी को देखते हुए लोग सुबह-सुबह ही घरों से निकले और वोट डालने के लिए कतारों में खड़े नजर आए।

25 May 20247:21:38 AM
गुजरात के राज्यपाल ने कुरुक्षेत्र में किया मतदान

कुरुक्षेत्र के गांव मिर्जापुर में बने बूथ नंबर 157 पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मतदान किया। 

25 May 20247:18:23 AM
पूर्व डिप्टी सीएम चौ. चंद्रमोहन ने पत्नी के साथ किया मतदान
blog images

पंचकूला के सेक्टर आठ मतदान केंद्र में हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चौ. चंद्रमोहन ने अपनी धर्मपत्नी सीमा बिश्नोई के साथ मतदान किया।

25 May 20247:15:45 AM
कुलदीप बिश्नोई ने परिवार साथ डाला वोट
blog images

हिसार लोक सभा सीट पर आदमपुर में पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई रेणुका बिश्नोई और आदमपुर से विधायक भव्य बिश्नोई ने मतदान किया।

25 May 20247:14:13 AM
पूर्व सीएम मनोहर लाल ने किया मतदान
blog images

 हरियाणा के पूर्व सीएम और करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार व पूर्व सीएम मनोहर लाल (Manohar Lal) ने हरियाणा के करनाल में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। कांग्रेस ने इस सीट से दिव्यांशु बुद्धिराजा को मैदान में उतारा है।

25 May 20247:03:05 AM
पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मतदाताओं से की अपील

हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा () ने प्रदेश वासियों ने अपील करते हुए कहा कि मैं हरियाणा के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करें और बड़ी संख्या में मतदान करें।

25 May 20246:54:11 AM
सुबह छह बजे ही मतदान केंद्र पहुंचे मतदाता
blog images

प्रताप नगर क्षेत्र में सुबह 6 बजे से मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई है। इसके साथ ही सोहना में मतदान करने के लिए मतदाता पहुंच रहे हैं।

25 May 20246:40:45 AM
निजी कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश

Haryana Loksabha Election दुकानों और निजी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को वोट डालने के लिए आज सवैतनिक अवकाश मिलेगा। चुनावों को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए 35 हजार पुलिसकर्मी, अर्धसैनिक बलों की 112 कंपनियां और 24 हजार होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। 99 मतदान केंद्रों की कमान महिलाओं को, 96 पर युवा कर्मचारियों को जिम्मेदारी, 71 मतदान केंद्रों पर दिव्यांग कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। 45 हजार 576 ईवीएम पर वोट डाले जाएंगे।

25 May 20246:40:14 AM
75 फीसदी चुनाव का लक्ष्य

अगर हरियाणा में साल 2019 में हुए चुनावों की बात करें तो यहां पिछले लोकसभा चुनावों में 70.36 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, इस बार चुनाव आयोग का लक्ष्य 75 पार का है। इस बार 16 महिलाओं सहित कुल 223 प्रत्याशी लोकसभा के चुनावी रण में हैं।

25 May 20246:39:56 AM
ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस-बीजेपी की सीधी टक्कर

पिछले लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा इस बार सात सीटों पर जीत की हैट्रिक बनाते हुए फिर से पिछला प्रदर्शन दोहराने का लक्ष्य लेकर चल रही है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस से है जिसके साथ अधिकतर सीटों पर सीधी टक्कर है। क्षेत्रीय दल इनेलो और जजपा इक्का-दुक्का सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us