विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में मानसून कमजोर, आज पंचकूला और यमुनागर में बारिश का अलर्ट

Published: Tue, 08 Sep 2026 07:00 AM (IST)

हरियाणा में मानसून की सक्रियता कम होने से तापमान में वृद्धि हुई है और वर्षा की संभावना भी घट गई है। कम बारिश से फसलों को नुकसान हो सकता है।

हरियाणा के दो जिलों में आज बारिश की चेतावनी है।

हरियाणा के दो जिलों में आज बारिश की चेतावनी है।

HighLights

  1. हरियाणा में मानसून की सक्रियता हुई कम।

  2. हिसार में तापमान 38.3 डिग्री तक पहुंचा।

  3. फसलों के लिए कम वर्षा हानिकारक हो सकती है।

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में फिर से मानसून की सक्रियता कम हुई है। यहां पर मानसून के बादल नहीं दिखाई दे रहे हैं। असर यह है कि तापमान थोड़ा बढ़ा है और आगे भी बढ़ने की उम्मीद है। हिसार का अधिकतम तापमान फिर से 38.3 डिग्री तक पहुंच गया है।

मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में अभी वर्षा की संभावना कम व्यक्त की है। मंगलवार को पंचकूला और यमुनानगर में वर्षा की चेतावनी है। सोमवार को भी प्रदेश में वर्षा का मौसम बना लेकिन कुछ नहीं हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार से 12 सितंबर तक मानसून की सक्रियता कम होगी। इससे वर्षा फिर से कम होगी। अभी सामान्य से 22 प्रतिशत कम प्रदेश में वर्षा हुई है। यदि ऐसा रहा तो यह फसलों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा श्री गंगानगर,नारनौल, देहरी, पुरुलिया, दीघा से होती हुई उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी है। एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है जिससे राज्य में मानसून की सक्रियता 8 सितंबर से कम होने की संभावना बन रही है।

इससे राज्य में 12 सितंबर के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में आंशिक बादलवाही रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है जिससे राज्य में कुछ एक स्थानों पर गरज चमक या छिटपुट बारिश की ही संभावना है।