यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Asian Games में हरियाणा खिलाड़ियों की धूम, उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले- यहां के दूध-दही-घी में ऐसी के बात सै कि...
Haryana News देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा के हिसार में आयोजित हरियाणा कृषि विकास मेलेमें हिस्सा लिया। एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ ...और पढ़ें

HighLights
- Asian Games में हरियाणा खिलाड़ियों की धूम
- उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले- यहां के दूध-दही-घी में ऐसी के बात
- हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को करेगी मालामाल
डिडिटल डेस्क, हिसार। Asian Games 2023: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने हरियाणा (Haryana News) के हिसार में आयोजित 'हरियाणा कृषि विकास मेले'में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने रविवार को चीन में समाप्त हुई 19वें एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar) ने अपने सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्वीटर) पर उपराष्ट्रपति धनखड़ का एक वीडियो शेयर किया है।
जिसमें वो हरियाणवी भाषा (Haryanvi language) में कहते हुए नजर आ रहे हैं जिसे मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर लिखा है कि "मैं पता लगाऊंगा कि,हरियाणा के दूध में, दही में, घी में,ऐसी के बात सै, कि वो कर बैठो जो दुनिया में कोई ना कर पावै!" सीएम खट्टर ने इसमें आगे लिखा कि "माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी द्वारा हिसार में आयोजित 'हरियाणा कृषि विकास मेले' में प्रदेश के लिए की गई इस प्रशंसा में हरियाणा के प्रति उनका स्नेह भी है और एक सन्देश भी। निश्चित ही यह सन्देश हरियाणावासियों को अधिक उत्साह के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित करेगा।
हृदय से आभार!"
गौरततलब है कि एशियाई खेलों में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार खिलाड़ियों ने 107 मेडल अपने नाम किए। इसमें भी हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 23 पदक जीते थे।
(2).jpg)
लेकिन हरियाणा के खिलाड़ी अभी तक 10 स्वर्ण पदक सहित 33 पदक जीतकर अपनी महारत हासिल कर चुके हैं। भारत के कुल 655 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 86 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। हरियाणा ने इंचियोन में 23 तथा 2018 में जर्काता में 18 पदक जीते थे।
खबरें और भी
हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को करेगी मालामाल
हरियाणा सरकार स्वर्ण पदक विजेताओं को इनाम में तीन करोड़ रुपये, रजत पदक पर डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को 75 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रतिभागियों को भी साढ़े सात लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कदम उठा रही है।
एशियाई के बाद अब राष्ट्रीय खेलों में हरियाणवी खिलाड़ी भरेंगे दम
एशियाई खेलों के बाद अब प्रदेश के 800 खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे। 25 अक्तूबर से गोवा में शुरू होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर हरियाणा ने तैयारियां मुकम्मल करनी शुरू कर दी हैं।