Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather: हरियाणा के मौसम में तेजी से बदलाव, पहाड़ों की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट

    Updated: Sun, 30 Mar 2025 08:05 AM (IST)

    उत्तर भारत में मौसम ने फिर करवट बदली है। दिन और रात में चल रही उत्तर पश्चिम की ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हरियाणा के कई जिलों में ...और पढ़ें

    हरियाणा में ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट (File Photo)
    हरियाणा में ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट (File Photo)

    HighLights

    1. तापमान में बदलाव से दोबारा से ठंड का अहसास
    2. ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट

    जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिन और रात में चल रही उत्तर पश्चिम की ठंडी हवाओं ने दिन के तापमान में आठ डिग्री की गिरावट के बाद रात के तापमान में भी कई जिलों में सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई हे। तापमान में बदलाव से दोबारा से ठंड का अहसास होने लगा है। मार्च के अंतिम सप्ताह में तीन दिन पूर्व तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। शनिवार को करनाल का तापमान 16 डिग्री से गिर कर नौ डिग्री तक पहुंच गया।

    पहाड़ों से आ रही ठंड से तापमान में गिरावट

    भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। पहाड़ों की तरफ से आ रही इन ठंडी हवाओं से तापमान तेजी से गिरा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में आठ डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई थी।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR के इन दो हाईवे पर महंगा हुआ Toll Tax, बस-ट्रक पर 15 रुपये; तो कार, जीप और वैन पर इतना बढ़ा रेट

    अब शुक्रवार रात को ठंडी हवाओं से तापमान तेजी से नीचे गिरा है। प्रदेश के जिलों में तेजी से तापमान में सात डिग्री तक गिरावट दर्ज गई है। तापमान गिरने से हिसार का औसत तापमान साढ़े 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आने वाले 24 घंटे में मौसम विज्ञानियों ने तापमान स्थिर रहने और फिर उसके बाद तीन से पांच डिग्री तक धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। तापमान गिरने के साथ ही वातावरण में नमी है और बादलवाई भी हुई।

    किस जगह पर कितना रहा तापमान

    अंबाला में न्यूनतम तापमान 14.4, अधिकतम तापमान 28.7, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14.9, अधिकतम तापमान 28.2,हिसार में न्यूनतम तापमान 11.7, अधिकतम तापमान 29.4, करनाल का न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 28.8, कुरुक्षेत्र में न्यूनतम तापमान 12.3,अधिकतम तापमान 28, नारनौल में न्यूनतम तापमान 12, अधिकतम तापमान 27, पानीपत में न्यूनतम तापमान 12.9, अधिकतम तापमान 28.2, रोहतक में न्यूनतम तापमान 15.6 अधिकतम तापमान 36.7, सिरसा में न्यूनतम तापमान 10.6, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    खबरें और भी

    वहीं हिमाचल की बात करें तो  नाहन व पांवटा साहिब को छोड़कर इन दिनों शिमला की रातें अन्य स्थानों से ज्यादा गर्म हो रही हैं। शनिवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 11, नाहन का 15.8 और पांवटा साहिब का 14 डिग्री दर्ज किया गया जबकि मंडी, ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी का सात से 10.5 डिग्री दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें- हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री पर बढ़ा सरकार का पहरा, 100 गानों की लिस्ट तैयार; पांच पर आज फिर लगा बैन