यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हरियाणा में कश्मीर जैसा नजारा: कहीं हुई बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठंड से ठिठुरे लोग; जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Haryana weather Today जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग समेत पहाड़ों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में वर्षा हुई। हरियाणा में भी ओलावृष्टि होने पर वीरवार दोपहर ...और पढ़ें

HighLights
- हरियाणा में कश्मीर जैसा नजारा
- आज से मौसम होगा खुश्क, रात के तापमान में आएगी गिरावट
- अंबाला के तापमान का गैप हुआ कम
अमित धवन, हिसार। Haryana weather Today: जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग समेत पहाड़ों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में वर्षा हुई। हरियाणा में भी ओलावृष्टि होने पर वीरवार दोपहर बाद कश्मीर जैसा नजारा दिखा।
तेज हवाओं ने ठंड भी बढ़ा दी है। अब घना कोहरा (Dense fog in Haryana) भी छाएगा। मौसम में परिवर्तन की संभावना पहले ही व्यक्त की गई थी। वीरवार को दिनभर बादल छाए रहे। कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में तेज वर्षा हुई।
हरियाणा के कई जिलों में गिरे ओले
कैथल में दो घंटे तक वर्षा हुई और कई गांवों में ओले (Hailstorm in haryana) भी गिरे। इसी प्रकार करनाल में भी वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। हिसार, यमुनानगर, झज्जर, पानीपत में बूंदाबांदी हुई।
.jpg)
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते वर्षा व ओलावृष्टि हुई है। ऐसा मौसम शुक्रवार शाम तक बना रह सकता है। शनिवार से मौसम खुश्क होगा और रात के तापमान में गिरावट आएगी। सुबह के समय घना कोहरा छाने की भी संभावना है।
अंबाला के तापमान का गैप हुआ कम
मौसम में बदलाव के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बदलाव हुआ है। अंबाला का अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गैप कम हुआ है।
.jpg)
इसके अलावा हिसार के न्यूनतम तापमान में उछाल हुआ और 9.8 डिग्री के मुकाबले वीरवार को 13 डिग्री दर्ज किया गया। रोहतक के न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई तो भिवानी का न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ गया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, दो दिनों तक बरसेंगे बदरा; न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट
वर्षा से सुधरेगी हवा
पिछले काफी दिनों से हवा की स्थिति खराब होने से हर व्यक्ति परेशान था। सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। दीवाली से पहले हुई वर्षा से एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का स्तर काफी नीचे आ गया था।
.jpg)
हवा साफ हुई थी मगर फिर से प्रदूषण होने के कारण एक्यूआई गंभीर श्रेणी तक पहुंच गया था। वीरवार को प्रदेश में 10 जिलों में दिन का एक्यूआई भी ज्यादा खराब श्रेणी में था। इसके अलावा सात जिलों का खराब श्रेणी में था। दोपहर बाद मौसम बदलाव से हुई वर्षा से मौसम भी साफ होगा।