Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather: बढ़ने लगी ठंड गिरने लगा तापमान, प्रदेश के लोगों को स्‍माॉग से मिली राहत; जानिए मौसम का पूरा अपडेट

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 07:49 AM (IST)

    Haryana Weather मौसम ने करवट बदल ली है। तापमान कम होने के साथ ही शनिवार को स्माग से थोड़ी राहत मिली। काफी जिलों की हवा कुछ हद तक साफ हुई है। प्रदेश के ...और पढ़ें

    प्रदेश के लोगों को स्‍माॉग से मिली राहत
    प्रदेश के लोगों को स्‍माॉग से मिली राहत

    HighLights

    1. हवा कुछ हद तक साफ होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
    2. पंचकूला ही एक ऐसा शहर है जिसकी हवा पिछले कई दिनों साफ चल रही है।
    3. मौसम विभााग की माने तो स्माग के चलते अभी रात को तापमान तेजी से नहीं गिरा है।

    जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मौसम में परिवर्तन के साथ ही रात का तापमान कम हो रहा है। तापमान कम होने के साथ ही शनिवार को स्माग से थोड़ी राहत मिली। काफी जिलों की हवा कुछ हद तक साफ हुई है। प्रदेश के छह जिलों में ही हवा ज्यादा खराब की श्रेणी में रही। काफी जिलों में स्माग कम होने के कारण खराब की श्रेणी में हवा पहुंच गई है।

    प्रदूषण को कम करने में लगाए जा रहे बैन

    वहीं प्रशासन की तरफ से स्माग एवं प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार बैन लगाए जा रहे है। महाछठ पर्व पर भी हिसार में पटाखे बजाने पर बैन लगाया गया है। प्रदेश के भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, सोनीपत जिलों की हवा ज्यादा खराब की श्रेणी में रही। इसके अलावा अन्य काफी जिलों है जिनकी हवा ज्यादा खराब से नीचे गिरकर खराब की श्रेणी में पहुंची है।

    यह‍ भी पढ़ें: Haryana Weather Today: हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक, रात-दिन के तापमान में बढ़ा अंतर; एक सप्ताह परिवर्तनशील रहेगा मौसम

    हवा कुछ हद तक साफ होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। दूसरी तरफ मौसम में रात का तापमान नीचे जा रहा है। मौसम विभााग की माने तो स्माग के चलते अभी रात को तापमान तेजी से नहीं गिरा है। यदि स्माग हटता है तो तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड भी बढ़ेगी।

    पंचकूला की हवा खराब

    प्रदेश में पंचकूला ही एक ऐसा शहर है जिसकी हवा पिछले कई दिनों साफ चल रही है। पंचकूला में एक्यूआइ 63 दर्ज किया गया। इसके अलावा अंबाला, पानीपत, यमुनानगर, करनाल, चरखी दादरी की हवा काफी हद तक साफ है।

    खबरें और भी

    यह‍ भी पढ़ें: Haryana Weather Today: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर झमाझम होगी बारिश; नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

    ज्यादा खराब

    सोनीपत : 368, फतेहाबाद 366, गुरुग्राम : 322, भिवानी : 316, फरीदाबाद : 309, हिसार : 307,

    खराब श्रेणी

    मानेसर: 275, रोहतक : 269, बहादुरगढ़ : 264, जींद : 264, कैथल : 258, कुरुक्षेत्र : 207, सिरसा : 206, बल्लभगढ़ : 204