Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather: कोहरे के साथ कोल्ड वेव का अटैक! दो दिन तक छाई रहेगी घनी धुंध, कई जिलों में अलर्ट जारी; पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 08:16 AM (IST)

    Haryana Weather Updates हरियाणा में ठंड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। आईएमडी की तरफ से प्रदेश के कई स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना व्यक ...और पढ़ें

    कोहरे के साथ कोल्ड वेव का अटैक! दो दिन तक छाई रहेगी घनी धुंध
    कोहरे के साथ कोल्ड वेव का अटैक! दो दिन तक छाई रहेगी घनी धुंध

    HighLights

    1. हरियाणा में कम नहीं हो रही ठंड
    2. दो दिन तक छाया रहेगा घना कोहरा
    3. हरियाणा के कई जिलों में अलर्ट जारी

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Update Today: हरियाणा में ठंड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई जिलों में तापमान समान्य से नीचे गिर गया। वहीं, हिसार में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा को अगले दो दिन तक राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

    एक फरवरी से होगी हल्की बूंदाबांदी

    हरियाणा में आज घना कोहरा छाने के साथ शीतलहर चलेगी। दिन ठंडा रहेगा। मौसम विज्ञानियों की तरफ से आने वाले दो दिन तक घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है। दूसरी तरफ 25 जनवरी को सिरसा की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने एक फरवरी के आस पास हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है।

    कोहरे की चपेट में रहेंगे हरियाणा के कई जिले

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की तरफ से प्रदेश के कई स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही ज्यादा शीतलहर भी चलेगी। विज्ञानियों की तरफ से हल्की बूंदाबांदी के साथ 30 व 31 जनवरी को आंशिक बादलवाई होगी। इससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञानियों ने इसके साथ ही घना कोहरा छाने पर वाहन चालकों से वाहनों को आराम से चलाने की सलाह दी है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी का सितम जारी! ठंड-कोहरे से राहत नहीं, महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा; 17 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

    हरियाणा के इन जिलों में IMD का अलर्ट जारी

    हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत मौसम का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    खबरें और भी

    हरियाणा के किस जिले में क्या रहा तापमान

    जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी को करनाल में 3.9 डिग्री पर तापमान के साथ रात ठंडी रही जबकि रोहतक में भी तापमान 4.6 डिग्री पर भीषण ठंड रही। अंबाला में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, नारनौल में 5 डिग्री, जबकि फतेहाबाद में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।व हीं, दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें-  Weather Updates: हरियाणा के छह जिलों में रेड अलर्ट, तीन दिन छाया रहेगा घना कोहरा; इस दिन होगी हल्की बूंदाबांदी