Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी का सितम जारी, हिसार बना सबसे गर्म शहर; आज कई जिलों में बारिश की चेतावनी
मानसून की सक्रियता कम होने से हरियाणा में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें हिसार 38.7 डिग्री सेल्सियस के ...और पढ़ें
-1788040867807_m.webp)
Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी का सितम जारी। फोटो जागरण
जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में मानसून की सक्रियता कम होने के कारण अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ गया है। हिसार सबसे ज्यादा गर्म है। वहीं रविवार को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी मानसून की सक्रियता कम है। दो सितंबर के बाद फिर से उसके सक्रिय होने की उम्मीद है। सक्रियता कम होने के कारण भिवानी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो फरीदाबाद और रोहतक का तापमान 36 डिग्री को पार कर गया है। वर्षा नहीं होने के कारण तापमान और बढ़ने की उम्मीद है। हरियाणा में मानसून के बादल भी दिखाई नहीं दे रहे हैं।
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
जिला न्यूनतम अधिकतम
अंबाला
28.5
36
भिवानी
24.5
38
फरीदाबाद
27.4
36.7
गुरुग्राम
27.2
35
हिसार
26.2
38.7
करनाल
26.2
34
कुरुक्षेत्र
27.4
34.8
नारनौल
27.5
34
पानीपत
27.2
34.1
रोहतक
26.8
36.9
