Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चुरु से ठंडा रहा हिसार, कोहरे ने भी किया परेशान; आगामी दिनों में और गिरेगा तापमान ; पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 09:08 AM (IST)

    Haryana Weather Today हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा रहा है। जिले का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री तक पहुंच गया। यह राजस्थान के चुरु जिले से भी ठंडा रहा। मौ ...और पढ़ें

    हरियाणा में आगामी दिनों में और गिरेगा तापमान
    हरियाणा में आगामी दिनों में और गिरेगा तापमान

    HighLights

    1. राजस्थान के चुरु से ठंडा रहा हिसार
    2. आगामी दिनों में और गिरेगा तापमान
    3. प्रदेश में वर्षा के बाद काफी जिलों की हवा साफ हुई है।

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Today: हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा रहा है। जिले का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री तक पहुंच गया। यह राजस्थान के चुरु जिले से भी ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान में मंगलवार को 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में और ज्यादा तापमान में नीचे जाने की संभावना व्यक्त की है।

    आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

    पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर भी मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। वहीं, वातावरण में नमी के चलते काफी जगह पर कोहरा छाया हुआ है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों वर्षा की संभावना नहीं है। मगर ठंड बढ़ने के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार को हिसार का न्यूनतम तापमान 8.8 और अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

    कहां कितना रहा तापमान

    मौसम में बदलाव के तापमान मंगलवार को दोनों तापमान में गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री तक पहुंच गया। राजस्थान के चुरु जिले की बात करें तो उसका न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री हैं। इसी प्रकार प्रदेश के करनाल जिले का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री तक पहुंच गया है।

    कोहरा कर रहा परेशान

    मौसम विज्ञानियों की बात करें तो जीटी बेल्ट के जिलों के मौसम में नमी होने के कारण वहां कोहरा छा रहा है। हिसार व आस पास के जिलों नमी नहीं होना कोहरा नहीं होने का कारण है।

    खबरें और भी

    तीन जिलों की हवा साफ

    प्रदेश में वर्षा के बाद काफी जिलों की हवा साफ हुई है। पराली जलना बंद हेाने के बाद प्रदेश के अंबाला, पंचकूला और सिरसा जिले की हवा साफ हुई है। अंबाला का एक्यूआइ 70, पंचकूला का 91 और सिरसा का 98 तक पहुंच गया। वहीं आने वाले दिनों तामपान के नीचे जाने के साथ हवा और ज्यादा साफ होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें-  Haryana Weather Today: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, दो दिनों तक बरसेंगे बदरा; न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

    सात दिनों से बदल रहा मौसम

    पिछले सात दिनों से लगातार मौसम बदल रहा है। अब सुबह व शाम के समय ठंड भी अधिक हो रही है। शाम पांच बजे के बाद सूर्य अस्त होने के बाद ठंड भी बढ़ रही है। रात के समय तापमान में और गिरावट आ रही है। पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें- कोहरे की चादर में लिपटा हरियाणा...ठंड ने दिखाए तेवर, बारिश से गिरा तापमान; पढ़ें आपके शहर में अब कैसा रहेगा मौसम