Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 4 डिग्री तक लुढ़का पारा; इस दिन दस्तक दे सकता है मानसून

    Updated: Thu, 27 Jun 2024 07:44 AM (GMT+05:30)

    Haryana Weather News हरियाणा में गर्मी का कहर धीरे- धीरे कम हो रहा है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से रा ...और पढ़ें

    प्री-मानसून की बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत (फाइल फोटो)
    प्री-मानसून की बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 30 जून को हरियाणा में मानसून ले सकता है एंट्री
    2. 29 जून तक गरज और हवाओं के साथ बारिश की संभावना
    3. इस साल सिरसा सबसे अधिक गर्म रहा है

    जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में बुधवार सुबह मौसम में बदलाव हुआ है। प्री-मानसून की कई जिलों में हुई वर्षा ने गर्मी से राहत दिलवाई। वहीं, मानसून भी समय पर हरियाणा की तरफ से बढ़ रहा है। 30 जून के आस पास मानसून के हरियाणा में प्रवेश करने की संभावना है।

    29 जून तक गरज और हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है। बुधवार को वर्षा और मौसम में बदलाव के चलते करनाल का अधिकतम तापमान चार डिग्री गिर 32.8 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, प्रदेश के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 38 डिग्री से नीचे आ गया है।

    हरियाणा में इस दिन एंट्री लेगा मानसून

    मौसम में बुधवार सुबह तेजी से बदलाव हुआ और जिलों में वर्षा शुरू हुई। सुबह से ही मौसम साफ होने और वर्षा से होने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। प्रदेश में सुबह से ही प्री-मानसून की वर्षा शुरू होने के साथ ही अब आने वाले 29 जून तक इसके हल्की वर्षा हो सकती है।

    मौसम विज्ञानियों की माने तो अभी मानसून उत्तर प्रदेश में पहुंच चुका है। 29 व 30 को मानसून के दिल्ली में प्रवेश करने और उसी के साथ ही 30 जून को हरियाणा में प्रवेश करने की संभावना है। मानसून के प्रवेश करने के साथ ही चार से पांच दिन में पूरे प्रदेश के में मानसून की वर्षा हो सकती है।

    खबरें और भी

    हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 2 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

    चार से पांच दिनों में हो सकती है बारिश

    अगले चार पांच दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर भारत की और तेजी से बढ़ने की संभावना के कारण हरियाणा राज्य में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है।

    इससे हवाओं में बदलाव तथा प्री-मानसून हवाओं के कारण 27 से 29 जून के दौरान बीच-बीच में बादलवाई तथा हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

    परंतु 30 जून से 2 जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है तथा इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट रहने तथा वातावरण में नमी की मात्रा अधिक रह सकती है।

    50 डिग्री को पार कर गया था तापमान

    प्रदेश में इस साल में लू चलने के कारण अधिकतम तापमान तेजी से ऊपर चढ़ाया। तापमान ने पिछले सालों के रिकार्ड तोड़ते हुए 50 डिग्री को पार कर गया था। इस साल सिरसा सबसे अधिक गर्म रहा है। इसके अलावा हिसार का तापमान भी 49 डिग्री को पार कर गया था।

    यह भी पढ़ें- Haryana IPS HPS Transfer: हरियाणा में आठ जिलों के एसपी सहित 50 आईपीएस और एचपीएस अफसरों के तबादले, देखें यहां पूरी लिस्ट

    चार डिग्री तक गिरा तापमान

    प्रदेश में हुई वर्षा और सुहावना होने से अधिकतम तापमान चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को भिवानी में 9.2 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार हिसार का करीब तीन डिग्री तक तापमान गिरा है। इसके अलावा अंबाला का 3.7 डिग्री दर्ज की गई।

    यह भी पढ़ें- यमुनानगर दोहरा हत्याकांड: मां व भाई की काजल ने रची थी पूरी साजिश, दूसरा ममेरा भाई भी गिरफ्तार