Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की बेरुखी से बढ़ी गर्मी, भिवानी में पारा 42 डिग्री के पार; 15 जिलों में यलो अलर्ट

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    हरियाणा में मानसून कमजोर पड़ने से गर्मी बढ़ गई है, भिवानी का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 20 जुलाई तक वर्षा की कमी के कारण 15 जिलों में ग ...और पढ़ें

    Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की बेरुखी से बढ़ी गर्मी। फाइल फोटो

    Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की बेरुखी से बढ़ी गर्मी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मानसून कमजोर पड़ने से हरियाणा में बढ़ी भीषण गर्मी।

    2. भिवानी में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस, कई जिले 40 पार।

    3. 20 जुलाई तक वर्षा की कमी, 15 जिलों में येलो अलर्ट।

    जागरण संवाददाता, हिसार। मानसून प्रदेश से अभी रूठा सा लग रहा है। बुधवार को वर्षा नहीं होने से गर्मी तेजी से बढ़ गई। भिवानी का तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं मेवात, नूंह, सोनीपत और झज्जर में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।

    अभी 20 जुलाई तक वर्षा नहीं होने के कारण गर्मी ऐसी ही बढ़ सकती है। 15 जिलों में वीरवार को गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून के तहत वर्षा की गतिविधियां कम हुई है। इसके चलते गर्मी अधिक बढ़ रही है। दिन में उमस ज्यादा रहती है। इसी के चलते भिवानी का तापमान बढ़ा और फरीदाबाद व रोहतक का तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया।

    चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा जम्मू, देहरादून, शाहजहांपुर, बस्ती, पटना, बांकुरा, उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है जो हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ रही है।

    इससे हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में कमी 20 जुलाई तक बने रहने की संभावना है। जिससे राज्य में 20 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने व बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।

    इस दौरान राज्य में पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने और वातावरण में नमी की मात्रा होने के कारण बीच-बीच में हवाओं व गरज-चमक के साथ कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की वर्षा होने की संभावना है। परंतु ज्यादातर स्थानों पर मौसम खुश्क रहने की संभावना है। 20 जुलाई के बाद मानसून की टर्फ नीचे आने की संभावना से फिर से मानसून की थोड़ी सक्रियता बढ़ने की संभावना बन रही है।

    गर्मी का यलो अलर्ट : सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद।

    खबरें और भी

    तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    जिला न्यूनतम अधिकतम

    अंबाला
    29.4
    38
    भिवानी
    27.5
    42.5
    फरीदाबाद
    29.1
    40.8
    गुरुग्राम
    26.1
    38
    हिसार
    28.4
    37.6
    करनाल
    25
    36.2
    नारनौल
    25.5
    30.5
    रोहतक
    28.2
    40.2
    सिरसा
    30
    38.6