विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather Today: हरियाणा में जमकर बरसे बदरा, कई जिलों में बारिश की संभावना; ठंडा रहेगा मौसम

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Updated: Sun, 24 Sep 2023 08:04 AM (IST)

Haryana Weather Today हरियाणा के अधिकतर जिलों में बीते दिन बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया हालांकि कहीं-कहीं जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानिय ...और पढ़ें

हरियाणा के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार
हरियाणा के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार

HighLights

  1. हरियाणा के कई जिलों में आज भी बारिश की संभावना।
  2. 25 सितंबर तक प्रदेश में परिवर्तनशील रहेगा मौसम
  3. बीते दिन बारिश से दिनभर ठंडा रहा मौसम
  4. पानीपत में हुई आधा घंटा बारिश

हिसार, जागरण संवाददाता। Haryana Weather Today: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बीते दिन प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया, हालांकि कहीं-कहीं जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। इसी के साथ किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में आज भी बारिश होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में 25 सितंबर तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा।

बारिश से दिनभर ठंडा रहा मौसम

मौसम में बदलाव के साथ ही शनिवार सुबह हल्की बारिश शुरू हुई। बारिश होने के साथ ही दिनभर मौसम ठंडा रहा। इससे तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में रविवार को भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 25 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। इसके चलते 24 सितंबर को प्रदेश के हर जिले में बारिश होने की संभावना है।

पानीपत में हुई आधा घंटा बारिश

शनिवार को भी हिसार शहर में हल्की बारिश हुई। सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने के कारण गर्मी नहीं रही। बारिश के चलते शनिवार को हिसार का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री तक पहुंच गया। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री तक पहुंच गया। बीते दिन पानीपत में सुबह आधा घंटा तेज बारिश हुई। अधिकतम तापमान भी पांच डिग्री तक गिर गया। बारिश से मंडी में आया धान भीग गया। इससे किसानों को काफी नुकसान होगा।

यह भी पढ़ें- Gurugram: 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला अकाउंटेंट गिरफ्तार, फ्रॉड करके दूसरे बैंक खाते में जमा की थी रकम

तापमान में सात डिग्री तक गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। रविवार व सोमवार को भी तेज बारिश के आसार बने हुए है। इससे तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। भयंकर गर्मी से भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather Update: प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत; अगले तीन दिन बरसेंगे बदरा