यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather: कल ओले फेर ठिरैंगे कसूते, बालसमंद सबसे ठंडा; आज छाएगा घना कोहरा, रात को बदलेगा मौसम
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। हरियाणा के हिसार में तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो राज्य में सबसे कम है। मौसम विभाग ने 12 जिलों मे ...और पढ़ें

जागरण टीम, हिसार। उत्तर भारत में ठंड और हिमपात का असर दिख रहा है। पहाड़ी राज्यों के साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड चरम पर है। हिसार का बालसमंद 4.9 डिग्री के साथ हरियाणा में सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार सुबह घना कोहरा छाएगा।
मौसम विभाग ने 12 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। रात को मौसम बदलेगा और शुक्रवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, गरज-चमक के साथ वर्षा-ओलावृष्टि होने की संभावना है।
इसके बाद ठंड भी बढ़ जाएगी। मौसम विज्ञानियों की मानें तो बंगाल की खाड़ी से चलने वाली पूर्वाई हवा चलने से शुक्रवार को वर्षा होने की संभावना है। हवा में नमी अधिक होने से उत्तर हरियाणा के जिलों में ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं।
ठंडी हवा से रात के तापमान में गिरावट
अभी पहाड़ों की तरफ से चल रही हवा से रात के तापमान में गिरावट आ रही है। सुबह कोहरा भी छा रहा है। पहाड़ों की बात करें तो हिमपात की वजह से हिमाचल प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 137 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। शिमला में सबसे अधिक 77 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।
खबरें और भी
कल हिमपात और आंधी को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग ने 27 से 30 दिसंबर तक हिमपात और आंधी को लेकर उत्तर भारत के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर सतर्क रहने को कहा है। ऐसे में खराब मौसम को देखते हुए सरकार ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड के जवानों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। वहीं, ठंड से समूची कश्मीर घाटी भी बेहाल है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु शून्य से नीचे बना रहा।
श्रीनगर न्यूनतम तापमान -7.3 डिग्री के साथ गुलमर्ग से भी ज्यादा ठंडा रहा। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमपात के बाद मनाली में सैलानियों की आमद बढ़ गई है।
प्रदेश में कोहरे का येलो अलर्ट
महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। चार दिन में अन्य राज्यों से 7620 व प्रदेश से 1500 पर्यटक वाहन पहुंचे।