विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana weather: धुंध के पहरे में खूब चढ़ा जाड्डा, कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित; आज कई जिलों में हो सकती है बारिश

Published: Sat, 04 Jan 2025 07:38 AM (IST)

घने कोहरे ने उत्तर भारत के कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश ...और पढ़ें

कोहरे की चादर में लिपटा हरियाणा, छाया घना कोहरा।
कोहरे की चादर में लिपटा हरियाणा, छाया घना कोहरा।

जागरण टीम, नई दिल्ली/हिसार। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी थमने से राहत मिली है और दोपहर के बाद धूप खिल रही है। वहीं मैदानी इलाकों में घने कोहरे के असर से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हरियाणा में शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे घनी धुंध में दृश्यता शून्य रह गई थी।

दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है। इसका हवाई, रेल और सड़क यातायात पर भी असर पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह दो घंटे दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। इस कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं।

उधर,श्रीनगर एयरपोर्ट भी दोपहर तक ठप रहा और अमृतसर एयरपोर्ट पर तीन उड़ानें रद करनी पड़ीं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी कोहरे का असर मैदानी क्षेत्रों खासकर हरियाणा और पंजाब में रहेगा। हरियाणा के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

राजधानी में कई इलाकों में सुबह दृश्यता शून्य भी रही। इस कारण लगभग 100 ट्रेनें विलंब से दिल्ली पहुंची। दिल्ली से रवाना होने वाली 41 ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया। सात जनवरी से रात्रि तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

कई राज्यों में दृश्यता शून्य तक पहुंची

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में ठंड बढ़ने के साथ ही शुक्रवार को प्रदेश कोहरे की चादर में लिपटा रहा। दृश्यता 10 मीटर होने से कई जिलों में हादसे हुए। वहीं मौसम विज्ञानियों ने अभी प्रदेश में कोहरे की संभावना जताई है। 

प्रदेश के पांच जिलों में 19 वाहन टकराए

हरियाणा में घनी धुंध में कई हादसे हुए। पांच जिलों में 19 वाहन टकराए। इसमें दो की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। फतेहाबाद और करनाल में अज्ञात वाहन ने दो लोगों को कुचल दिया। नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आठ वाहन टकराए। हिसार में तीन जगह हादसे हुए।

ठंड से बचने को अंगीठी जलाकर सोए बुजुर्ग के बिस्तर में लगी आग, जलकर मौत झज्जर के सिलानी जालिम गांव में ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सोए बुजुर्ग की बिस्तर में आग लगने से जलकर मौत हो गई। मृतक 80 वर्षीय सीतराम मूलरूप से बिहार का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें- वाटिका चौक से दिल्ली-जयपुर हाईवे तक बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, गुरुग्राम से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर जाना आसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।