विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather: कोहरे में दिन-रात, 17 जिलों में बारिश और 12 में ओलावृष्टि के आसार; देरी से चल रहीं दर्जनों ट्रेनें

Published: Sat, 11 Jan 2025 09:43 AM (IST)

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हरियाणा पंजाब हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में कोहरे के कारण ...और पढ़ें

Haryana Weather: कोहरे की चपेट में हरियाणा, वाहनों की थमी रफ्तार। जागरण फोटो
Haryana Weather: कोहरे की चपेट में हरियाणा, वाहनों की थमी रफ्तार। जागरण फोटो

टीम जागरण, हिसार। उत्तर भारत के राज्यों को अभी कुछ दिन राहत मिलती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को पूरा हरियाणा-कोहरे की चादर में लिपटा रहा। शाम होते ही फिर घना कोहरा छा गया। दृश्यता 10 से 20 मीटर तक रहने की वजह से वाहनों की गति धीमी रही। जनजीवन प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग ने शनिवार को वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। पांच जिलों में सिर्फ वर्षा और 12 में वर्षा के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। शुक्रवार रात से ही मौसम में बदलाव आएगा। वहीं, जम्मू समेत पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है।

हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर खिल रही धूप, मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे व तेज शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हिमाचल में सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहुल-स्पीति के ताबो में -11.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दोपहर बाद से ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हिमपात व कुछ निचले स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

दिल्ली में 150 उड़ानें विलंबित रहीं

घने कोहरे के कारण दिल्ली में कई जगह सुबह दृश्यता शून्य रही। इस कारण आइजीआइ एयरपोर्ट पर 150 के करीब उड़ानें विलंबित रहीं। जबकि उत्तर रेलवे की 26 ट्रेनें देरी से गंतव्य तक पहुंचीं।

अमृतसर से महाराष्ट्र के नांदेड जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे देरी से करनाल पहुंची। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, गीता जयंती एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें भी देरी से आई।

प्रदेश में तापमान

जिला न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

  • नारनौल 3 15.6
  • हिसार4 13.7
  • करनाल 5 20.5
  • पानीपत5 15.6
  • सिरसा5 14.4
  • कुरुक्षेत्र6.1 15
  • अंबाला7.4 15.4
  • रोहतक8.8 14.7 (डिग्री सेल्सियस में)

कम दृश्यता के कारण बढ़े सड़क हादसे

घने कोहरे के कारण पंजाब में दस सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई और 70 के करीब लोग घायल हुए। हरियाणा के करनाल में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक ट्रक मधुबन में निर्माणाधीन पुल की मिट्टी पर चढ़ गया।

ट्रक को बैक करवा रहे परिचालक राजस्थान के अलवर जिले के नांगल गांव निवासी आजाद को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। पलवल में केजीपी एक्सप्रेसवे पर पांच वाहन टकराए। एक पिकअप सवार परिचालक की मौत हो गई, जबकि करीब छह लोग घायल हो गए।

ओलावृष्टि और वर्षा का अलर्ट

महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी। वर्षा: कैथल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व जींद।

यह भी पढें- भैणी अमीरपुर हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित घायल, पैर-घुटने में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।