Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Pollution: हरियाणा के नौ शहरों की हवा खराब, 300 पार हुआ AQI; प्रदेश में भिवानी सबसे प्रदूषित

    Updated: Thu, 14 Nov 2024 08:49 AM (IST)

    देश में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। 28 शहरों में से दो शहरों दिल्ली और बिहार के हाजीपुर की एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक श्रेणी में पहुंच गई ...और पढ़ें

    प्रदेश के नौ शहरों में एक्यूआई 300 पार
    प्रदेश के नौ शहरों में एक्यूआई 300 पार

    HighLights

    1. 16 नवंबर के बाद प्रदूषण से राहत के आसार
    2. दो दिन से स्मॉग अधिक होने से लोग परेशान
    3. हरियाणा में भिवानी सबसे प्रदूषित शहर

    जागरण टीम, हिसार/ नई दिल्ली। लगातार दूसरे दिन बुधवार को हरियाणा स्माग (धुआंसा) की आगोश में रहा। प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया कि देश के 26 प्रदूषित शहरों में शामिल प्रदेश के नौ शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 पार कर गया।

    भिवानी में सबसे ज्यादा प्रदूषण

    देश में और हरियाणा में भिवानी में सबसे ज्यादा प्रदूषण रहा। 87 एक्यूआई होने पर फतेहाबाद की हवा सबसे साफ रही। दिल्ली और बिहार के हाजीपुर में एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि दो दिन बाद उत्तर-पश्चिम से हवा का बहाव होने लगेगा तो उत्तर के मैदानी इलाकों का तापमान भी गिरेगा।

    3-4 दिनों में और नीचे आएगा तापमान

    अगले तीन-चार दिनों में तापमान और नीचे जाएगा। निजी एजेंसी स्काइमेट के अनुसार दिल्ली की ओर आने वाली हवा की रफ्तार बहुत धीमी है। इसके चलते प्रदूषण का स्तर भी बना हुआ है। स्काइमेट के प्रवक्ता महेश पलावत का मानना है कि 16 नवंबर के बाद आसमान साफ होगा। तभी प्रदूषण में कमी आएगी।

    इन जगहों की हवा भी खराब

    देश में हरियाणा के अलावा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ के शहरों की हवा सबसे ज्यादा खराब हुई है। इसमें हरियाणा के नौ शहर शामिल हैं तो उत्तर प्रदेश के सात शहरों का एक्यूआई (AQI) 300 पार कर गया है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा बिहार के चार शहर, राजस्थान और पंजाब के दो-दो शहर व मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश का एक-एक शहर शामिल है।

    लोगों को घर में रहने की सलाह

    दो दिन से स्मॉग अधिक होने के कारण लोग ज्यादा परेशान हो गए है। बीमार लोगों को डॉक्टरों ने घर में ही रहने की सलाह दी है। मास्क लगाकर ही बाहर निकलने के लिए कहा है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों ने बताया कि आने वाले दिनों में हवा तेज गति से चलने की संभावना है। इससे स्मॉग छट सकता है। इससे तापमान में गिरावट की संभावना बन सकती है।

    यह भी पढ़ें- अनिल विज ने जताई थी हत्या की आशंका, विधानसभा में गूंजा मामला; कांग्रेस ने मांगा सरकार से जवाब

    यह है हरियाणा शहरों की स्थिति

    शहर AQI
    पानीपत 370
    भिवानी 375

    सोनीपत

    338

    जींद

    321

    धारूहेड़ा

    312

    गुरुग्राम

    312

    चरखी दादरी

    307

    बल्लभगढ़

    307

    रोहतक

    303

    अंबाला

    284

    बहादुरगढ़

    285

    फरीदाबाद

    262

    फतेहाबाद

    87

    हिसार

    277

    कैथल

    221

    करनाल

    236

    कुरुक्षेत्र

    264

    मानेसर

    274

    नारनौल

    124

    पलवल

    134

    पंचकूला

    295

    सिरसा

    259

    यमुनानगर

    254

    स्मॉग ने रोका बरात का रास्ता

    स्मॉग ने मंगलवार रात बरात का रास्ता रोक लिया। कैथल निवासी दूल्हा आदित्य व बराती गाड़ी में सवार होकर चलते तो दृश्यता 10 मीटर से भी कम होने पर गाड़ियां आगे नहीं चल पाई। तितरम मोड़ के पास सड़क किनारे गाड़ियां रोककर बराती सोच ही रहे थे कि तभी चंडीगढ़ से जींद की तरफ रोडवेज बस आती दिखाई दी।

    बरातियों ने बस रुकवाई। दूल्हा व आठ बराती टिकट लेकर बस में सफर कर जींद के सफीदों रोड पर सैफरोन होटल पहुंचे। चालक-परिचालक का आभार जताते हुए सवारियों समेत शादी में शामिल होने का आग्रह किया। सभी ने बरातियों को बधाई दी और अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए।

    यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का कहर, जहरीली हवा में बीमार पड़ रहे लोग; देखें आज कहां कितना रहा AQI