विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Rain: अमृत वर्षा से किसानों के खिले चेहरे, फसलों के लिए बनी वरदान; 19 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Published: Sat, 28 Dec 2024 07:49 AM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2024 08:43 AM (IST)

हरियाणा में शुक्रवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। तेज हवाओं और बारिश के साथ कई जगहों ...और पढ़ें

Haryana Rain: बूंदाबांदी के दौरान हरी-भरी फसल के बीच से जाती महिला।
Haryana Rain: बूंदाबांदी के दौरान हरी-भरी फसल के बीच से जाती महिला।

जागरण टीम, हिसार। प्रदेशभर में शुक्रवार अलसुबह से ही मौसम में बदलाव हुआ। तेज हवाओं की वजह से कई जगहों पर पेड़ टूट गए और खेत में लगे सोलर पैनल को भी नुकसान पहुंचा। प्रदेश के सभी जिलों में वर्षा हुई। वहीं दोपहर को हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, जींद और कैथल के करीब 70 गांवों में ओलावृष्टि से सब्जियों और सरसों की फसल को नुकसान हुआ।

लगातार 10 मिनट की ओलावृष्टि से फतेहाबाद में सभी ओर ओले की सफेद चादर बिछ गई। वर्षा से दिन और रात में गुरुग्राम के तापमान का अंतर 1.2 डिग्री तक ही रह गया है। वहीं बंगाल की खाड़ी से आई पूर्वाई हवाओं से हुए मौसम में बदलाव के बाद शनिवार को भी प्रदेश के उत्तर व दक्षिण पश्चिमी के इलाकों में वर्षा होने की संभावना है।

वहीं 29 दिसंबर से कोहरा छाने और उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने रात के तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ सकती है। इधर, तेज वर्षा के कारण प्रदूषण धुलने से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेप तीन की पाबंदियां हटा दी हैं। अब दिल्ली समेत गुरुग्राम-फरीदाबाद में बीएस तीन पेट्रोल व बीएस चार डीजल कार चल सकेंगे।

प्रदूषण बनेगा फसलों के लिए वरदान

प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा से फसलों को काफी फायदा हो सकता है। गेहूं, चना, जो को पानी की जरूरत पूरी होगी। वहीं ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होगा। सरसों को सबसे ज्यादा खतरा है।

हिसार के हरियाणा कृषि विज्ञान विश्वविद्यालयों के विज्ञानियों ने ये भी बताया कि इस वर्षा से अब फसल का फुटाव ज्यादा होगा। वर्षा से हवा में मौजूद प्रदूषण भी नीचे आया है। उसमें नाइट्रोजन के तत्व होते हैं जो फसल के लिए खाद का काम करते हैं। यह गेहूं में पीलापन की दिक्कत को दूर करते हैं।

हिसार के 40 से ज्यादा गांव में ओले गिरे हिसार जिले के 40 से ज्यादा गांव में वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। इसमें नारनौंद खंड में करीब 24, आदमपुर में करीब 10 और हांसी के करीब छह गांवों में ओले गिरे। वहीं फतेहाबाद के 13, भिवानी के पांच, जींद के 10, सिरसा के पांच गांवों में ओलावृष्टि हुई। वहीं, सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र और कुरुक्षेत्र में बिजली ट्रांसफार्मर पर आसमानी बिजली गिरी।

प्रदेश में इतनी हुई वर्षा

अंबाला 8.5 जींद 14.2 करना 1.5 कुरुक्षेत्र 11.5 पानीपत 2 कैथल 20 हिसार 15.6 रोहतक23.8 भिवानी 14.1 सिरसा 7 झज्जर 48 चरखी दादरी 25 फतेहाबाद 13 बहादुरगढ़ 52 नारनौल 22 गुरुग्राम 23 सोनीपत 6 फरीदाबाद 5 पलवल 8 नूंह 2 रेवाड़ी 18

नोट: आंकड़ा एमएम में है।

इन जिलों में आज वर्षा का येलो अलर्ट

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में आज वर्षा और कोहरा छाने का येलो अलर्ट है।

स्कूलों में एक जनवरी से शीतकालीन अवकाश

एक से 15 जनवरी तक प्रदेश के सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिए गए 16 जनवरी को विद्यालय पुन: खुलेंगे।

सीबीएसई व आइसीएसई सहित अन्य बोर्डों में कक्षा दसवीं व 12वीं के लिए निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल के लिए विद्यालय बुलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Video: ये कश्मीर नहीं हरियाणा है... कई जिलों में जमकर पड़े ओले, सड़कें भी हो गईं सफेद; बारिश ने छुड़ाई कंपकंपी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।