यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Mausam: हरियाणा में होने वाली है झमाझम बारिश, तापमान में भी गिरावट की संभावना; पढ़ें वेदर अपडेट
Haryana Weather Update Today हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने से मौसम में परिवर्तन आया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरिय ...और पढ़ें

HighLights
- 26 फरवरी से एक मार्च तक मौसम रह सकता है परिवर्तनशील
- दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में होगा बदलाव
जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather News हरियाणा में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। बुधवार से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इससे प्रदेश के उत्तर हरियाणा में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों की तरफ से एक मार्च तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना व्यक्त की है। वहीं बादलवाई होने से हिसार के रात के तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि है।
1 मार्च तक बदला रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कुछ जिलों में सुबह के समय धुंध छाई हुई थी। हवाएं चलने से दिन के तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। विज्ञानियों की मानें तो 26 फरवरी से एक मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है।
मौसम विज्ञानियों ने बताया कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते प्रदेश में बादलवाई के साथ मध्यम गति से हवाएं चल सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा आंशिक प्रभाव
इसके अलावा एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 27 फरवरी रात से एक मार्च के दौरान हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना बन रही है जिससे तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।
दिन के तापमान में भी वृद्धि
बादलवाई के चलते रात के तापमान में उछाल हुआ है। हिसार के तापमान में भी 1.4 डिग्री का उछाल आया है। सोमवार को 9.1 डिग्री रात का तापमान था और मंगलवार को यह 10.5 डिग्री तक पहुंच गया।
खबरें और भी
प्रदेश में तापमान
| जिला | न्यूनतम | अधिकतम |
| अंबाला | 14.7 | 25.8 |
| भिवानी | 11.6 | 26.2 |
| गुरुग्राम | 11.9 | 25.3 |
| हिसार | 10.5 | 26.6 |
| करनाल | 10.5 | 24.6 |
| कुरुक्षेत्र | 13.5 | 25.3 |
| पानीपत | 11.1 | 25.7 |
| रोहतक | 12.6 | 27.5 |
| सिरसा | 12 | 25.5 |
कश्मीर में हुई बर्फबारी
कश्मीर में मंगलवार को ऊंचे इलाकों में हिमपात हुआ, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। जम्मू (Jammu Kashmir Weather) में भी पूरे दिन रुक-रुककर वर्षा होती रही। मौसम विभाग ने बुधवार से 28 फरवरी तक कश्मीर के कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी या बारिश होने की संभावना जताई है।