Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Update: 26 दिन से लू में लिपटा हरियाणा, नौ जिलों में रेड अलर्ट, अगले 24 घंटे बेहद अहम, कब होगी मानसून की दस्तक?

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 10:12 AM (IST)

    Haryana Weather Update हरियाणा में गर्मी ने लोगों को तबाह कर दिया है। लू चलने से लोग काफी परेशान हो गए हैं। हरियाणा में पिछले 26 दिनों से लू चल रही है ...और पढ़ें

    Haryana Weather Update: जानिए कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम।
    Haryana Weather Update: जानिए कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम।

    HighLights

    1. 18 जून के लिए आइएमडी ने मौसम बदलने का अनुमान जताया है।
    2. 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं।
    3. 19 से 21 जून तक वर्षा के आसार।

    जागरण टीम, पानीपत/हिसार। उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है। वहीं, गर्मियों में पर्यटकों के लिए स्वर्ग माने जाने वाले पहाड़ भी इस बार गर्मी से झुलस रहे हैं। मैदानी क्षेत्र की बात करें तो प्रचंड गर्मी के साथ 16 मई से पूरा हरियाणा लू की चपेट में है।

    रविवार को फरीदाबाद का तापमान 46.4 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में कमी नहीं आई और 32 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 18 जून से प्रदेश के पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सिरसा और फतेहाबाद में गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती हैं।

    लू की स्थिति गंभीर

    इसके साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार यह वर्षा पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी। इसके बाद 19 से 21 तक पहले ही वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इस बार भीषण गर्मी के साथ लू की स्थिति अति गंभीर बनी हुई है।

    रविवार को भी नौ जिले रोहतक, गुरुग्राम, मेवात, कैथल, अंबाला, पलवल, फरीदाबाद, करनाल व कुरुक्षेत्र रेड जोन में रहे। प्रदेश के छह जिलों में सोमवार को लू का रेड अलर्ट और 16 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    खबरें और भी

    इस दिन होगी मानसून की दस्तक

    मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मानसून इस समय दक्षिण गुजरात में पहुंच चुका है। सब कुछ सामान्य रहा तो मानसून हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में जून के अंतिम सप्ताह तक पहुंच सकता है। ऐसे में भीषण गर्मी के इस दौर से मानसून राहत प्रदान कर सकता है।

    इस बार गर्मी में हुए असामान्य परिवर्तन

    आइएमडी के निदेशक डॉ.एके सिंह ने कहा कि इस बार गर्मी में असामान्य बदलाव देखने को मिले हैं। 28 मई को सिरसा का तापमान रिकार्ड 50.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो असामान्य घटना थी, तापमान मई बार 47.0 डिग्री से ऊपर गया है।

    ठीक इसी प्रकार इस बार लगातार चल रही लू की स्थिति भी गर्मी के इस दौर में असामान्य परिवर्तन को दर्शा रही है।