यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather Update: नहीं मिल रही गर्मी से राहत, आगे पांच दिनों तक चलेगी लू, 5 में ऑरेंज और 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी, आज रात बदलेगा मौसम
Haryana Weather Update हरियाणा में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। प्रचंड गर्मी अब लोगों की जान पर आफत बन गई है। अगले पांच दिनों तक लू चलने को लेकर येलो ...और पढ़ें

HighLights
- आज रात को बदलेगा मौसम।
- अगले पांच दिनों तक चलेगी लू
- 20 जून के बाद मौसम में फिर से बदलाव की संभावना
जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में बदलाव के साथ ही गर्मी तेजी से बढ़ रही है। आम आदमी बढ़े हुए तापमान से परेशान है। अब आने वाले दिनों में 15 से 19 जून तक गर्म हवाएं चलने के साथ मौसम खुश्क रहने की संभावना है। वहीं, रात के तापमान में भी कमी नहीं आई है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है।
वीरवार को दिन में गर्मी ज्यादा होने के कारण लोग परेशान रहे। इसी प्रकार पांच जिलों में लू का ओरेंज अलर्ट और 15 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में मौसम तेजी से बदला है। दिन के समय गर्मी बढ़ने के कारण तापमान दोबारा से 46 डिग्री को पार कर गया है।
आज बदल सकता है मौसम
अधिकतर शहरों का रात का तापमान 30 डिग्री को पार किए हुए है। वहीं, मौसम विज्ञानियों के 14 जून को मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। बादलवाई होने की भी संभावना है। प्रदेश में फरीदाबाद, गुरुग्राम, नारनौल, सिरसा का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री को पार कर गया है। इसमें सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान नारनौल का 32.9 डिग्री रहा। दूसरी तरफ रोहतक का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री रहा।
धूल भरी आंधी की संभावना
अंबाला, हिसार का अधिकतम तापमान 45 डिग्री को पार कर चुका है। वहीं, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 14 जून को मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
खबरें और भी
इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। परंतु 15 से 19 जून के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने तथा बीच-बीच में हल्के बादल तथा धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके बाद 20 जून से मौसम में फिर से बदलाव संभावित है।
यह भी पढ़ें- Haryana Weather News: गर्म हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित, बाजारों में पसरा सन्नाटा; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
इन जिलों में ओरेंज अलर्ट
पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल
इन जिलों में येलो अलर्ट
यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद
न्यूनतम और अधिकतम तापमान
| जिला | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| अंबाला | 31.4 | 45.3 |
| फरीदाबाद | 32.4 | 46.8 |
| गुरुग्राम | 32.1 | 45.8 |
| हिसार | 30.1 | 45.6 |
| करनाल | 26.6 | 44.4 |
| कुरुक्षेत्र | 30.2 | 44.8 |
| नारनौल | 32.9 | 45 |
| पानीपत | 29.7 | 44.2 |
| रोहतक | 30.2 | 46.5 |
यह भी पढ़ें- Jammu Weather News: प्रचंड गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत, तेज आंधी के बाद बूंदाबांदी से मौसम सुहाना
सिरसा 32 46.2