Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather: मानसून की झमाझम वर्षा, गिरे दो मकान; आज 18 जिलों में ओरेंज अलर्ट

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 11:59 AM (IST)

    Haryana Weather हरियाणा में मानसून की एंट्री हो गई है। कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ...और पढ़ें

    Haryana Weather: 18 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश।
    Haryana Weather: 18 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश।

    HighLights

    1. 18 जिलों में होगी तेज वर्षा।
    2. हवा की गुणवत्ता में सुधार।
    3. एक्यूआइ 100 से नीचे आ गया।

    जागरण संवाददाता, हिसार। दक्षिण हरियाणा को कवर करते हुए मानसून यमुनानगर को टच कर गया है। रोहतक, भिवानी, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, बहादुरगढ़ समेत आठ जिलों वर्षा हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन सड़कों पर जलभराव से परेशानी झेलनी पड़ी। रोहतक 55 और सांपला में 51 एमएम वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया।

    किला मोहल्ला में दो मकान गिर गए। पानीपत में जलभराव होने के कारण जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी। हांसी में दुकानों में पानी घुस गया। सड़क पर जमा पानी अंदर ज्यादा न आए लोग दुकान के आगे दीवार बनाने में जुटे थे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) नेदक्षिण हरियाणा और उत्तर हरियाणा यमुनानगर के ऊपरी क्षेत्र में मानसून छाने की घोषणा कर दी है।

    हवा की गुणवत्ता में सुधार

    बाकी में हुई मानसून की वर्षा को आब्जर्व किया जा रहा है। आइएमडी ने रविवार को 18 जिलों में लिए तेज वर्षा का ओरेंज अलर्ट जारी किया। वर्षा के कारण हवा की गुणवत्ता में भी सुधार आया है। 16 शहरों वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 100 से नीचे आ गया है।

    वाहन चालकों को झेलनी पड़ी परेशानी

    वर्षा के बाद हांसी के आंबेडकर चौक पर जलभराव हो गया। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। यहां हर साल मानसून के सीजन में यही हाल होता है। पिछले साल नई ड्रेनेज लाइन डाली गई थी, लेकिन इसके बावजूद भी समाधान नहीं हो पाया है।

    खबरें और भी

    हरकी पैड़ी पहुंच गई गाड़ियां

    वहीं, वर्षा के कारण पानी का बहाव तेज हो गया और उत्तरी हरिद्वार में सूखी नदी के रपटे पर खड़ी गाड़ियां बहकर हरकी पैड़ी पहुंच गईं। गंगा में बहती गाड़ियों में से देर रात तक एसडीआरएफ की टीम कड़ी मशक्कत के बाद चार गाड़ियां निकाल चुकी थीं।

    कहां पर कितनी वर्षा (मिलीमीटर में)

    जिला    वर्षा

    नूंह       8.2

    गुरुग्राम  5.4

    पलवल  8.0

    सोनीपत  25.0

    रेवाड़ी  11.42

    नारनौल  2.9

    हिसार  22.0

    करनाल  36.2

    पानीपत   7.0

    दूसरे दिन दिल्ली में हल्की वर्षा

    राजधानी में मानसून आने के दूसरे दिन शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। दिन में रुक-रुक कर दिल्ली के कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग ने रविवार से मंगलवार तक तीन दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

    इस दौरान दिल्ली में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। मंगलवार के बाद भी वर्षा का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी आरेंज अलर्ट जारी किया था लेकिन पहले दिन रिकार्ड तोड़ भारी वर्षा के बाद दूसरे दिन मानसून के तेवर थोड़े नरम रहे। इससे शनिवार को दिल्ली में 8.9 मिलीमीटर ही वर्षा हुई।

    यह भी पढ़ें- Haryana Politics: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा वादा, कहा- हरियाणा को फिर से...