Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Update: हरियाणा में झमाझम बारिश, आज भी भीगेंगे कई शहर; जलभराव से परेशानी, 24 घंटे में 7 की मौत

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 10:24 AM (GMT+05:30)

    Haryana Weather Update हरियाणा में गुरुवार को जमकर बारिश हुई। लोगों को उमस से तो राहत मिली लेकिन जलभराव से काफी परेशानी हुई। आज भी कई जिलों में बारिश ...और पढ़ें

    Haryana Weather Update: हरियाणा में आज भी होगी झमाझम बारिश।
    Haryana Weather Update: हरियाणा में आज भी होगी झमाझम बारिश।

    HighLights

    1. वर्षा के चलते तापमान में तेजी से गिरावट।
    2. प्रदेश में सिरसा का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया।
    3. वर्षा के चलते यह 28.8 डिग्री तक पहुंच गया।

    जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में बुधवार रात जमकर वर्षा हुई। पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। वहीं, किसानों के चेहरे खिले है। वर्षा नहीं होने से फसलों को नुकसान हो रहा है। एक दिन में ही प्रदेश में 60 एमएम से ज्यादा वर्षा हुई हैं।

    जिला अनुसार देखे को अंबाला में ही 140.8 एमएम वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया है। वीरवार को भी प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की वर्षा हुई है। वहीं, सिस्टम की लापरवाही की वजह से 24 घंटे में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को भी प्रदेश में भी वर्षा के आसार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से वर्षा का ओरेंज और यलो अलर्ट जारी किया हुआ था।

    इसके चलते बुधवार रात से ही तेज वर्षा शुरू हो गई थी। रात करीब तीन बजे तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में वर्षा हुई। अंबाला में सबसे ज्यादा 140.8 एमएम वर्षा हुई। चरखी दादरी में भी 132 एमएम वर्षा हुई और गुरुग्राम में 119.5 एमएम वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया है।

    किसानों के खिले चेहरे

    वीरवार को भी प्रदेश के कई जिलों में वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया है। दिन के समय भी वर्षा का मौसम बना रहा लेकिन शहर में वर्षा नहीं हुई। प्रदेश में अलग-अलग जिलों में हुई वर्षा फसलों के लिए काफी बेहतर है। अभी फसलों को पानी कम मिलने के कारण किसान परेशान थे।

    खबरें और भी

    उनकी तरफ से ट्यूबवेल से पानी लगाया जा रहा था। इससे बिजली की मांग तेजी से बढ़ गई थी। मगर बुधवार रात को हुई वर्षा से किसानों के चेहरे खिल गए है।

    तापमान में हुई गिरावट

    वर्षा के चलते तापमान में तेजी से गिरावट आई है। प्रदेश में सिरसा का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था। मगर वर्षा के चलते यह 28.8 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा हिसार का तापमान भी 38.4 डिग्री से नीचे गिर कर 29.5 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा बाकी जिलों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

    सिस्टम ने ली सात की जान

    भारी वर्षा के कारण इफको चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक पेड़ के साथ बिजली का तार टूटकर नीचे फुटपाथ पर गिर गया। इससे फुटपाथ से जा रहे तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। दो लोग मानेसर और एक व्यक्ति गुरुग्राम की निजी कंपनी में काम करता था।

    इधर, बल्लभगढ़ में सिस्टम की लापरवाही से खुले नाले में गिरने से एक युवक की जान चली गई। भारी वर्षा की वजह से सड़क पर जलभराव व नाले में ऊपर तक बह रहा पानी का स्तर एक समान हो गया। गुरुग्राम में सोहना के घामडोज गांव के पास खुले बरसाती नाले में गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई।

    इसके अलावा हिसार में दिल्ली बाईपास पर शनि मंदिर के पास रात को तेज हवा और वर्षा में कांवड़ शिविर का पंडाल गिरने से सेवादार की करंट लगने से मौत हो गई। करनाल की नई अनाज मंडी में बिजली पोल के पास भरे पानी में करंट आने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई।

    रात को दो बजे घर पहुंचे लोग

    साइबर सिटी में बुधवार रात हुई तेज वर्षा से पूरे शहर की सड़कों पर जलभराव से स्थिति खराब हो गई थी। दो से तीन फुट तक जलभराव हो गया और गाड़ियां बंद होकर पानी में उतराने लगीं।

    राजीव चौक अंडरपास में भी जलभराव रहा। साथ ही दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिरहौल बार्डर से लेकर खेड़कीदौला प्लाजा तक लगभग 15 किलोमीटर से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में दिल्ली जैसा हादसा, नाले में गिरकर एक व्यक्ति की मौत; परिजनों ने NHAI पर लगाया लापरवाही का आरोप

    जिलेवार तापमान जिला

    जिला      न्यूनतम         अधिकतम

    अंबाला     24.9           32.4

    भिवानी      26.6          30.7

    फरीदाबाद  24.7            3.1

    गुरुग्राम        24.2            31.6

    हिसार          24.2            29.5

    करनाल        25.4              32

    कुरुक्षेत्र        26.1               32.4

    नारनौल        26                 30

    सिरसा          27              28.8

    कहां कितनी हुई वर्षा

    जिला एमएम

    अंबाला  140.8

    हिसार  40.6

    करनाल  38.2

    महेंद्रगढ़   95.5

    रोहतक   39.6

    भिवानी   69.7

    सिरसा    27

    चरखी दादरी   132

    गुरुग्राम   119.5

    जींद   38.5

    पानीपत   94

    रेवाड़ी   39.5

    रोहतक   39.6

    सोनीपत   75

    यमुनानगर  11

    नूंह   77.8

    पलवल   26.5

    पंचकूला   17

    कुरुक्षेत्र   39.1

    झज्जर   83.6

    फतेहाबाद   2

    फरीदाबाद   58.8

    कई शहरों में बिजली गुल रही

    देर रात हुई वर्षा से कई शहरों में बिजली गुल हो गई। रात 1:30 बजे तक ठीक हो पाई। कैथल में बिजली के 11 पोल गिर गए, वहीं पांच ट्रांसफार्मर भी खराब हो गए। बिजली निगम की ओर से खेतों में गिरे हुए खंभों की जगह दूसरे खंभे लगाने में काफी समय लगा।

    बिजली समस्या के चलते बुधवार रात को गांव तितरम, चंदाना व रोहेड़ियां के ग्रामीणों ने पावर हाउस में जाकर रोष जताया। झज्जर, हिसार सहित कई शहरों में ट्रांसफार्मर खराब होने और बिजली पोल, पेड़ गिरने से परेशानी रही।

    यमुना का जल बहाव 75,307 क्यूसेक पर पहुंचा

    यमुना नदी और कैचमेंट एरिया में भारी वर्षा से यमुना का जल बहाव बढ़ गया। वीरवार तड़के में चार बजे हथनीकुंड बैराज पर यमुना का जल बहाव 75,307 क्यूसेक पर पहुंच गया। इस सीजन का यह सबसे ज्यादा जल बहाव है। सुबह 10 बजे यमुना नदी का जल बहाव घटकर 14,000 क्यूसेक रह गया।

    अधिकारियों के मुताबिक यह पानी 72 घंटों में करनाल पानीपत होते हुए दिल्ली तक पहुंचेंगा। पहाड़ी क्षेत्र में वर्षा जारी है। 18,510 क्यूसेक पानी पश्चिमी यमुना नहर और 3,010 क्यूसेक पानी पूर्वी यमुना नहर में छोड़ा गया।

    यह भी पढ़ें- Haryana News: बारिश में गिरा कांवड़ शिविर का पंडाल, करंट से सेवादार की मौत, हादसे में 3 कांवड़ियों की गई जान